{"_id":"5914c1954f1c1bf207850966","slug":"the-noose-hanging-bodies-from-dropdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
fasi, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी/धवारी।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम धवारी में एक वृद्ध ग्रामीण का शव एक खेत में स्थित पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने देर शाम उसे देखा और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
मुन्नी विश्वकर्मा (75) निवासी ग्राम धवारी अपने घर से सुबह लगभग 9 बजे खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। शाम लगभग पांच बजे कुछ ग्रामीणों ने वृद्ध का शव जामनी नदी के किनारे गुरैया बब्बा पाठे के समीप स्थित खेत में एक बबूल के पेड़ की डाल से फांसी के फंदे के सहारे लटकता देखा। गले में उसकी ही धोती का फंदा पड़ा था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव को नीचे उतरवाया। घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई ,इस को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से तनाव में था। मृतक के चार लड़के हैं, जो अलग अलग रहते हैं।