{"_id":"577d60ea4f1c1b93477fa7c2","slug":"teekamgadh-police-cought-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ पुलिस ने दबोचा सक्रिय चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीकमगढ़ पुलिस ने दबोचा सक्रिय चोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
thief, lalitpur hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकमगढ़ पुलिस ने दबोचा सक्रिय चोर
महरौनी (ललितपुर)। बुधवार को समीपवर्ती मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात महरौनी कोतवाली अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू से एक चोर को चोरी का माल के साथ दबोच लिया है।
ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी मल्लू कुशवाहा लंबे समय से मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों में सक्रिय था। चोरी की वारदातों में उसकी बढ़ती भागीदारी के वजह से टीकमगढ़ पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार देर शाम टीकमगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में महरौनी आई थी, जिस पर एमपी पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से ग्राम खिरिया लटकनजू पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान आरोपी मल्लू कुशवाहा ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया और पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल बरामद किया । जिसमें कलर टीवी, साइकिल, जूते, फाइवर कुर्सी, टेबल व अन्य फर्नीचर सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया गया कि आरोपी लंबे समय से मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातों में सक्रिय था और मौका पाकर दुकानों से हर तरह के सामान पर हाथ साफ कर देता था ।