{"_id":"85c7fb723f9b7e27587ec8bd2ccf940d","slug":"son-in-law-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दामाद ने की ससुर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने की ससुर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम डारा निवासी प्रेम सिंह (52 वर्ष) पुत्र खुमान सिंह यादव मंगलवार की शाम करीब चार बजे भैंस चराने के लिए खेत की ओर निकला था, इसके बाद से वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह कुंवर सिंह ने अपने पिता प्रेम सिंह को जंगल में मृत अवस्था में एक पेड़ से टिका पाया, जिसकी सूचना थाने में दी गई। थानाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने घटना स्थल का मुआयना किया। पेड़ से टिके प्रेम सिंह के गले में रस्सी फंसी हुई थी, माथे, हाथ व पैर पर गहरे घाव थे। आसपास पत्थर भी पड़े हुए थे। मौका - ए - वारदात के हालात बयां कर रहे थे कि प्रेम सिंह की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई तथा लाठी, कुल्हाड़ी व पत्थर से घायल भी किया गया। मृतक के पुत्र कुंवर सिंह ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बहनोई इंदल सिंह निवासी ग्राम चाचूखेड़ा थाना मुंगावली जिला अशोक नगर मध्य प्रदेश ने दो दिन पूर्व उसकी बहन को फोन करके ससुराल नहीं आने पर पिता की हत्या करने की धमकी दी थी। इंदल सिंह ने अपने परिवार के स्वरूप सिंह एवं बलराम के साथ मिलकर उसके पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस का कहना है कि मृतक की पुत्री तीन वर्ष से मायके में रह रही है, इसी के चलते दामाद और ससुर के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक की पुत्री तीन वर्ष से मायके में रह रही है, इसी के चलते दामाद और ससुर के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन