फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sentenced to death in prison of the aged

सजायाफ्ता वृद्ध की जेल में मौत

Sun, 30 Oct 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to death in prison of the aged
kaidi, lalitpur news - फोटो : demo
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की बीमारी के चलते जेल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जेल पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जेल में सजायाफ्ता गोविंदी (65) की करीब एक माह से तबियत खराब चल रही थी। शनिवार देर रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर जेल पुलिस ने कैदी का जेल चिकित्सक से उपचार कराया। हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने बंदी रक्षकों के साथ कैदी को जिला चिकित्सालय भेज दिया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने जेल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि जेल पुलिस मिलाई के दौरान परिजनों से और मृतक से अभद्रता करते थे। उन्हें जेल पुलिस ने बीमारी की सूचना भी नहीं दी। 


पुलिस के अनुसार करीब 22 वर्ष पूर्व नगर से नत्थू रजक की पुत्री की बारात बस से पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निवाई जा रही थी। उसी बस में निवाई निवासी किशोरी विश्वकर्मा अपनी बहू के साथ सवार हो गया। जैसे ही बस गांव पहुंची तभी कुछ बारातियों ने किशोरी की बहू पर छींटाकशी कर दी। इस पर गहमागहमी होने लगी। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने किशोरी को लाठी-डंडों से पीट दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र अनरथ की तहरीर पर नत्थू, भबूदी, गोपी, कल्ले, दुन्ने, आशा, गोविंदी व घंशू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए थे। न्यायाधीश ने आरोपियों को आजीवन कारावास सुनाया था। कारावास के दौरान ही नत्थू व भबूदी की मौत हो गई। अब गोविंदी की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed