फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Registered a case of attempt to murder and extortion

हत्या का प्रयास व रंगदारी का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Registered a case of attempt to murder and extortion
crime lalitpur news - फोटो : demo
दो दिसंबर की रात स्थानीय मुहल्ला आजादपुरा में जखौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आजादपुरा  में रहने वाले जखौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोबरन सिंह यादव के भतीजे अरविंद सिंह पुत्र रघुराज सिंह यादव ने कोतवाली पुलिस को दी  तहरीर में बताया कि 02 दिसंबर की रात करीब 09 बजे वह अपने चाचा सोवरन के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान मुहल्ले में ही रहने वाले अरविंद कुशवाहा पुत्र लालचंद्र, जगभान कुशवाहा व गोली कुशवाहा पुत्रगण घनश्याम कुशवाहा उनके पास आए और कहने लगे कि तुम लोगों की ठेकीदारी बहुत अच्छी चल रही है, इसलिए हमें एक लाख रुपए का चंदा दे दो। पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त आरोपियों व उनके चार अज्ञात साथियों ने जान से मारने की बात कहते हुए तलवार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान वहीं से गुजर रहे अमित तिवारी व बसंत पुत्रगण कैलाश नारायण तिवारी भी बीच-बचाव के लिए रुक गए। आरोपियों ने बचाने के लिए आए उक्त दोनों भाईयों के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में उसके चाचा सोवरन सिंह यादव गंभीर रुप से घायल हो गए, जो वर्तमान में मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती हैं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जान लेवा हमला करने व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed