फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape accused held

दुष्कर्म का फरार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2016 01:15 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 01 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
rape accused held
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
ललितपुर। पांच वर्ष पूर्व दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गोविंद नगर निवासी जीवन रैकवार पुत्र हरी जो टैक्सी चलाने का कार्य करता था। इसी दौरान वह कुछ छात्राओं को स्कूल से घर छोड़ने जाया करता था। पांच वर्ष पूर्व 29 सितबंर 2016 को दो नाबालिग छात्राओं को घर छोड़ने ले जाते समय वह दोनों का अपहरण कर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 15 दिन बाद पुलिस ने दोनो छात्राओं को बरामद कर लिया। छात्राओं के बयानों व चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी कर आरोपी जीवन की तलाश शुरू कर दी। फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नही लगी।
विज्ञापन




पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ न्यायालय से उद्घोषणा वारंट व कुर्की वारंट की अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की गई। सफलता ना मिलते देख पूर्व कप्तान व वर्तमान पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया। आगामी चुनाव को लेकर पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपना कर सदर क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह व कोतवाली प्रभारी को कड़े निर्देश दिए। सदर सीओ को मुखबिर ने दुष्कर्म के मामले में पुरस्कार घोषित आरोपी जीवन के मध्य प्रदेश चंदेरी की और से आने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह, चौकी इंचार्ज राजघाट सैयद्दीन, एसआई अमित गुप्ता व हमराहीयों के साथ मध्य प्रदेश की सीमा क्षेत्र राजघाट पर संघन चेकिंग अभियान चला कर शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरारी के दौरान वह गोवा व मध्य प्रदेश के कई जिलो में रहकर मजदूरी कर फरारी काट रहा था।       
विज्ञापन

     
दुष्कर्म का मामला दर्ज      
ललितपुर। थाना मड़ावरा में मामा के घर ले जाने की बात कहकर निकली नाबालिग युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि 17 सितंबर को उसकी पुत्री अपने नाना के घर से मामा के घर जाने की कहकर पैदल निकली थी। इसी बीच बारिश होने की वजह से युवती रास्ते में खड़ी हो गई। तभी रनगांव निवासी उसकी सहेली शोभा का भाई मंत्री पुत्र हीरालाल ने बाइक से छोड़ने की बात कर उसे मामा के घर ले गया, जहां पर ताला लगा देख युवती रात होने के कारण वह सहेली के घर रुक गई। इसी दौरान सहेली व उसके भाई ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। युवती के बेहोश होने का फायदा उठाते हुए युवक  सारी रात युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा होश आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी व सहेली ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भाई बहन के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed