फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old man killed by hit cylinder

व्यावसायिक रंजिश में वृद्ध की सिलेंडर मारकर हत्या

Thu, 14 Jul 2016 01:13 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 14 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Old man killed by hit cylinder
व्यावसायिक रंजिश में वृद्ध की सिलेंडर मारकर हत्या - फोटो : demo
ललितपुर। पौत्र पर हमले की सूचना पाकर उसे बचाने जा रहे वृद्ध पर विपक्षियों से छत से सिलेंडर फेंक दिया। हमले में घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के गोविंद नगर निवासी रामरतन यादव (63) पुत्र भुजवल सिंह मवेशी व दूध का व्यापार करता है। पड़ोस में रहने वाले एक हमव्यवसायी से उसकी काफी समय से रंजिश चल रही है, इसको लेकर आए दिन उनमें विवाद होता रहता है। बुधवार देर शाम रामरतन का पौत्र जितेंद्र (23) पुत्र चंद्रभान मुहल्ले की ही एक दुकान से चाय पीकर अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। रास्ते में उसे पड़ोस के विपक्षी परिवार के लोगों ने रोक कर पीटना शुरू कर दिया। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके घर पर जाकर दी। सूचना मिलते ही रामरतन व जितेंद्र की मां उसे बचाने के लिए घर से निकले। जैसे ही वह बाहर आए विपक्षियों ने अपनी छत से उसके ऊपर सिलेंडर फेंक दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वृद्ध के परिजन कोतवाली पहुंचे। बुधवार देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता को कोस रहे परिजन
मृत रामरतन के परिवार को विपक्षियों से दो माह पूर्व विवाद हुआ था। मामला कोतवाली पहुंचा था, लेकिन एक सपा नेता मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया था। मृतक के परिजन सपा नेता को कोसते हुए कह रहे थे कि यदि उस समय राजीनामा नहीं कराया होता तो शायद यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed