फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old man beaten by piece of stone

सरेबाजार वृद्ध का सिर पत्थर से कुचला

Sun, 10 Jul 2016 01:26 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 10 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
old man beaten by piece of stone
मारपीट - फोटो : demo pic
महरौनी (ललितपुर)। शनिवार शाम कस्बा के मड़ावरा रोड पर बस स्टैंड के पास पैदल जा रहे एक वृद्ध पर एक युवक ने पीछे से आकर सिर पर पत्थर से हमला बोल दिया। नगर के व्यस्त इलाके में सरेबाजार हुई घटना से सनसनी फैल गयी। लोगों ने वृद्ध को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने घायल वृद्ध को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण वहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 वृंदावन झा (65) निवासी मस्जिद वाली गली मास्टर कालोनी शनिवार की शाम बाजार गया था। शाम लगभग 6:30 बजे जब वह पैदल लौट रहा था। कस्बा के मड़ावरा रोड पर बस स्टाप के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने अचानक पीछे से वृद्ध के सिर पर गुम्मा से वार कर दिया, जिससे वृद्ध सड़क किनारे गिर पड़ा। आरोपी के सिर पर मानों खून  सवार था और उसने सड़क पर पड़े घायल वृद्ध के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए। कुछ लोगों ने दौड़कर वृद्ध को आरोपी के चंगुल से किसी तरह छुड़ाया। इस दौरान आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय नागरिकों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद आरोपी युवक कोतवाली पहुंच गया, लेकिन घायल वृद्ध के उपचार में व्यस्त होने के कारण परिजनों की ओर से कोई तहरीर कोतवाली महरोनी में देर  शाम तक नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


जादूटोना के शक में किया वृद्ध पर हमला
महरौनी (ललितपुर)।  शनिवार शाम मड़ावरा रोड पर वृद्ध का पत्थर से सिर कुचल कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भागा आरोपी सीधे कोतवाली पहुंचा। आरोपी शराब के नशे में था। पूछताछ में उसने हमला करने घटना स्वीकारी। आरोपी संजू नामदेव (27) निवासी गडरयाना मुहल्ला मंडीरोड महरौनी ने बताया कि लगभग दस साल पहले मास्टर कालोनी में वह वृन्द्रावन झा के मकान के पास रहता था। संजू  को शक था कि वृन्द्रावन तांत्रिक है और उसकी बहन सीमा पर जादूटोना किया था, जिसकी वजह से लगभग छह साल पहले उसकी मौत हो गई थी। आरोपी संजू के मुताबिक वह इसी वजह से वृन्द्रावन से रंजिश रखता था। इसके बाद संजू अपने परिवार सहित वह मुहल्ला छोड़कर गडरयाना मुहल्ले में आकर किराये के मकान में रहने लगा था। अपनी बहन के मौत के कसूरवार को वह जान से मारने की बात दिल में बैठाये रहा। आरोपी के मुताबिक उसने मौका पाकर अकेले जा रहे वृद्ध पर हमला कर दिया  और अपना बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed