फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mkripur school headmaster

मकरीपुर स्कूल के हेडमास्टर निलंबित

Wed, 09 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mkripur school headmaster
ललितपुर। विकास खंड मड़ावरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मकरीपुर के प्रधानाध्यापक को निरंतर गायब रहना महंगा पड़ गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत ने पिछले दिनों ब्लाक मड़ावरा के विद्यालयों का निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय मकरीपुर में प्रधानाध्यापक कई दिनों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाया गया। इसके अलावा स्कूल की व्यवस्थाएं भी चरमराई हुई थीं। शौचालय गंदे व कक्षा-कक्षों का बुरा हाल था। कक्षा पांच के बच्चे पहाड़ा नहीं सुना सके। वहीं, कक्षा चार के बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ सके। खंड शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक स्तर न्यून पाए जाने, स्कूल से बिना किसी सूचना के गायब रहने व अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ पाए जाने पर बीएसए को अपनी आख्या प्रस्तुत की थी। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक अजय कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय रनगांव में नामांकित 76 के सापेक्ष 15 बच्चे मिले थे, जबकि अन्य दिनों में बच्चों की उपस्थिति 70 के आसपास दर्शाई गई थी। स्कूल का कोई भी बच्चा 56,301 को नहीं पढ़ सका तो कई बच्चे प्रदेश की राजधानी नहीं बता सके थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा में 32 के मुकाबले 10 बच्चे उपस्थित पाए गए। इन शिक्षकों के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसकी प्रमुख वजह ब्लाक जखौरा का चुनाव है। इसमें विभागीय अधिकारी व्यस्त हैं। एक-दो दिन में कार्रवाई होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में उपस्थिति काफी कम
वर्तमान में अधिकारी व शिक्षक चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त हैं तो बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। इससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed