{"_id":"5c5b3bb6bdec22090f3fbd05","slug":"mehroni-me-pakde-2-aslahy-tskar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी में पकड़े दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महरौनी में पकड़े दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर
Thu, 07 Feb 2019 01:25 AM IST
देवेंद्र कुमार
lalitpur
lalitpur
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
aslay tskar, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर फील्ड यूनिट की एसटीएफ टीम, स्वॉट टीम और महरौनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महरौनी क्षेत्र से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से चार पिस्टल, तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उक्त शातिर तस्कर मध्य प्रदेश से असलहा लाकर उत्तर प्रदेश के जिलों में बेचते थे। एक आरोपी फरार हो गया है। थाना कोतवाली महरौनी पुलिस ने एसटीएफ के एक सब स्टेशन इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जनपद में अवैध असलहों की तस्करी की सूचना पर टीमों ने संयुक्त रूप से मंगलवार की दोपहर 1.45 बजे महरौनी स्थित चंदेल ढाबा पर छापामार कार्रवाई की। संदेह होने पर दो अभियुक्तों ललितपुर के आजादपुरा द्वितीय देहरे मंदिर के पास लेड़ियापुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ मोनू यादव पुत्र रमेश यादव एवं रिसाला मंदिर के पास आजादपुरा निवासी शिवम यादव पुत्र राम सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की तलाशी लेने पर टीमों को दोनेें के कब्जे से चार अदद देसी पिस्टल, एक तमंचा एवं तीन अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश से असलहे खरीद कर उत्तर प्रदेश में तस्करी करते हैं। पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यह खुलासा किया।