{"_id":"58519b474f1c1bad5d64adf4","slug":"lives-lost-in-gambling-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के विवाद में गंवानी पड़ी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए के विवाद में गंवानी पड़ी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा मड़ावरा में मंगलवार की रात घायल मिले रामेश्वर को जुए के विवाद में चाकू मारा गया था। उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। विवाद में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है। जो घटना के बाद वहां से भाग गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महरौनी क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह ने थानाध्यक्ष गिरार, मदनपुर व मड़ावरा को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
कस्बा मड़ावरा निवासी रामेश्वर पुत्र हीरालाल असाटी कस्बा में समोसे की दुकान खोले था। वह जुआ और शराब का आदी था। मंगलवार की शाम मृतक रामेश्वर जुआ खेलने के लिए गया। जहां पैसे के लेन देन को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके चलते ग्राम रनगांव निवासी दशरथ उर्फ दस्सू पुत्र मिट्ठू अहिरवार ने आवेश में आकर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। यह देख बीच बचाव को आए, नितिन कोरी को भी चाकू से घायल कर दिया।
घायल नितिन कोरी वहां से भाग गया। लेकिन रामेश्वर के विषय में किसी को सूचित ना करने के चलते वह दो घंटे तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। देर शाम किसी परिचित ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा आननफानन में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर दसरथ अहिरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह रही विवाद की वजह
आरोपी दशरथ ने अपना मोबाइल रामेश्वर के पास पांच सौ रुपये में गिरवी रखा था। मंगलवार को आरोपी ने रामेश्वर को चार सौ रुपये देकर मोबाइल मांगा। जिस पर मृतक ने सौ रुपये और देने की बात कही। यह सुन आरोपी दसरथ आक्रोशित हो गया और चाकू से प्रहार कर दिया। मृतक के सीने व पेट में चाकू के प्रहारों से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।