फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lebour ke mot

मजदूर की मौत से गुस्साई भीड़ ने कई वाहन फूंके, तोड़फोड़ और पथराव

Tue, 17 Apr 2018 12:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 17 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
lebour ke mot
murder, jhansi news - फोटो : demo
सोमवार की सुबह नुनार गांव में हरीलीला स्टोन क्रेशर पर एलएनटी मशीन से कुचलकर मजदूर राघवेंद्र (17) की मौत से गुस्साए लोगों ने आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ कर दी। भीड़ ने वहां खड़ी पुलिस पर पथराव कर दौड़ाने के बाद चार डंपर, दो एलएनटी मशीनें, बाइक और थ्र्री-फेस के दो जेनरेटर फूंक दिए। कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के अलावा बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों को पथराव कर खदेड़ डाला। हंगामे का यह दौर करीब डेढ़ घंटे तक चलता रहा। बाद में गरौठा, ककरबई, लहचूरा और गुरसराय से पुलिस फोर्स पहुंचने पर हालात पर काबू पाया जा सका। मजदूर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने झांसी निवासी स्टोन क्रेशर के मालिक राहुल गुप्ता और एलएनटी ऑपरेटर गोपाल पर हत्या रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


नुनार गांव के वृंदावन अहिरवार का पुत्र राघवेंद्र (17) स्टोन क्रेशर पर मजदूर था। सुबह करीब 9.30 बजे पत्थर की खदान में ब्लास्टिंग होने के बाद वह ऑपरेटर गोपाल के साथ एलएनटी मशीन पर बैठा था, तभी गिरने से मशीन के नीचे आ गया और दबने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। उधर, खबर मिलते ही परिजनों के साथ गांव के लोग भी जमा हो गए थे। तकरीबन 11 बजे लोग बेकाबू हो गए और 12.30 बजे तक हंगामा होता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मजदूर को एलएनटी मशीन से निकालने की जगह मोबाइल से वीडियो बना रही थी, इस वजह से लोगों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन


मजदूर के पिता वृंदावन ने स्टोन क्रेशर मालिक राहुल गुप्ता और एलएनटी ऑपरेटर गोपाल पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 15 अप्रैल को राघवेंद्र का क्रेशर मालिक से झगड़ा हो गया था, जिस वजह से वह आज काम पर नहीं जा रहा था। लेकिन, क्रेशर मालिक ने गोपाल से फोन कराकर उसे बुला लिया और खदान पर ले जाकर एलएनटी मशीन से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी क्रेशर मालिक राहुल गुप्ता और एलएनटी चालक गोपाल के खिलाफ धारा 302 एवं एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक करोड़ की क्षति
घटना से उत्तेजित भीड़ ने स्टोन क्रेशर पर आगजनी और तोड़फोड़ कर संचालक को करीब एक करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। वाहनों को आग के हवाले करने के अलावा भीड़ ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। वहां तैनात कर्मचारी जान बचाकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed