फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   lalitpur raksa highway accident between dumper tractor two died 15 injured

ललितपुर: रक्सा हाईवे पर डम्पर और ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, 15 घायल

Mon, 22 Nov 2021 12:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Nov 2021 12:29 AM IST
सार

घटना में शामिल डंपर चालक मौका देखकर भाग निकलने में सफल हो गया।  पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना थाना प्रेमनगर क्षेत्र के दुर्गापुर रेलवे पुल के पास ललितपुर रक्सा हाईवे की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
lalitpur raksa highway accident between dumper tractor two died 15 injured
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

झांसी के ललितपुर रक्सा हाईवे पर सुबह लगभग दस बजे डंपर और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भीषड़ टक्कर में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई और डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को झांसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही थाना प्रेमनगर की विजौली पुलिस मौके पर पहुचीं.और ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पलात भेजा और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल डंपर चालक मौका देखकर भाग निकलने में सफल हो गया।  पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना थाना प्रेमनगर क्षेत्र के दुर्गापुर रेलवे पुल के पास ललितपुर रक्सा हाईवे की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


झांसी के बबीना से एमपी लौट रहे थे लोग
थाना प्रेमनगर के विजौली अन्तर्गत ललितपुर रक्सा हाईवे पर रविवार सुबह लगभग 10 बजे  ललितपुर की ओर शिवपुरी की तरफ डंपर क्रमांक यू.पी.93 ए टी 1751 जा रहा था और उसके आगे लगभग दो दर्जन लोग बबीना से निमंत्रण कर वापस ट्रैक्टर से मध्य प्रदेश के दिनारा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो कर सड़क पर लहराने लगा इसी बीच पीछे से आ रहा डंपर ट्रैक्टर के लहराने से सीधा पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और ट्राली दोनों ही सड़क पर पलट गये जिससे लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना होते ही तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने का काम करने लगे इसी घटना की खबर पाकर विजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर सभी घायलों को पुलिस की जीप में भरकर इलाज के लिए मेडिकल भेजा।

विजौली चौकी प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दुर्घटना में जनपद शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में रहने वाले रामसेवक पुत्र गनपत और श्रीमती कुंती पत्नी आशाराम की मौके ही मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। सभी लोग जनपद झांसी के बबीना में शादी के निमंत्रण से वापस दिनारा लौट रहे थे।


मृतक और घायल सभी एक ही गांव के निवासी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिए हैं एवं दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डम्पर चालक घटना के बाद फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed