{"_id":"232a22e196dacddb00284df1fa5aeb5e","slug":"jeep-four-thrashed-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने चार को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप ने चार को रौंदा, एक की मौत
ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। नया सौजना रोड पर तेज रफ्तार से भाग रही जीप ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतक कानपुर जिले का निवासी था। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को दिन में करीब एक बजे महरौनी-सौजना मार्ग पर नहर के पास रहने वाले रामलाल साहू के मकान के सामने चार लोग सड़क किनारे एक पत्थर पर बैठे धूप सेंक रहे थे। इस दौरान महरौनी से सौजना की ओर तेज गति से जा रही महिंद्रा क्लासिक जीप (एमपी16-ए 3573) अचानक अनियंत्रित हो गई और चारों को रौंदती हुई एक घर की दीवार से जा टकरायी।
टक्कर इतनी तेज थी कि जीप दीवार तोड़कर आगे लगे कचरा के ढेर पर जाकर रुक सकी। उधर, दुर्घटनास्थल पर कुचले गए लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह देख भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर जीप चालक और वाहन में सवार अन्य तीन लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीप चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चारों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी दरयाब (40) पुत्र रामदयाल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, तीन अन्य घायलों बृजेश (33) पुत्र रामलाल साहू निवासी महरौनी, जगभान (52) पुत्र हीराजू निवासी ग्राम पाली और चरन सिंह (28) पुत्र वीरेंद्र निवासी भोगनीपुर की गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मृतक दरयाब पिछले कुछ समय से महरौनी में किराए के मकान में रहता था। वह काफी गरीब था व मनिहारी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना पाकर महरौनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जीप को भी अपने कब्जे में ले लिया है।