फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jeep four thrashed a death

जीप ने चार को रौंदा, एक की मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jeep four thrashed a death
महरौनी (ललितपुर)। नया सौजना रोड पर तेज रफ्तार से भाग रही जीप ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतक कानपुर जिले का निवासी था। घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में करीब एक बजे महरौनी-सौजना मार्ग पर नहर के पास रहने वाले रामलाल साहू के मकान के सामने चार लोग सड़क किनारे एक पत्थर पर बैठे धूप सेंक रहे थे। इस दौरान महरौनी से सौजना की ओर तेज गति से जा रही महिंद्रा क्लासिक जीप (एमपी16-ए 3573) अचानक अनियंत्रित हो गई और चारों को रौंदती हुई एक घर की दीवार से जा टकरायी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि जीप दीवार तोड़कर आगे लगे कचरा के ढेर पर जाकर रुक सकी। उधर, दुर्घटनास्थल पर कुचले गए लोगों में चीख-पुकार मच गई। यह देख भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर जीप चालक और वाहन में सवार अन्य तीन लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीप चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चारों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी दरयाब (40) पुत्र रामदयाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, तीन अन्य  घायलों बृजेश (33) पुत्र रामलाल साहू निवासी महरौनी, जगभान (52) पुत्र हीराजू निवासी ग्राम पाली और चरन सिंह (28) पुत्र  वीरेंद्र निवासी भोगनीपुर की गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।


मृतक दरयाब पिछले कुछ समय से महरौनी में किराए के मकान में रहता था। वह काफी गरीब था व मनिहारी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना पाकर महरौनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जीप को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed