फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Central Kentin get cheap quality goods , public safety facilities

सेंट्रल केंटीन में मिलेगा गुणवत्तापूर्ण सस्ता सामान, जनता को सुरक्षा की सुविधाएं

Wed, 10 Jun 2015 01:10 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
In Central Kentin get cheap quality goods , public safety facilities
----------------------सौगात नंबर - 03
विज्ञापन

कामन इंट्रो
----------
मंगलवार का दिन पुलिस विभाग के लिए खास रहा। डीआईजी ने पुलिस के जवानों को जहां रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल केंटीन की सौगात दी, वहीं जनता को त्वरित पुलिस सहायता दिलाने के लिए आधुनिक कंट्रोल रूम और चेतक के नये दस्ते का शुभारंभ कराया। चप्पे- चप्पे पर खुफिया निगाह रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया गया।

------------
सौगात नंबर - 01
------------
शॉपिंग मॉल की तर्ज पर सेंट्रल कैंटीन की स्थापना
ललितपुर। पुलिस कर्मियों को अब परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए बाजार से महंगा सामान नहीं खरीदना पड़ेगा। गृह मंत्रालय के सहयोग से पुलिस लाइंस परिसर में सेंट्रल कैंटीन की स्थापना हो चुकी है, जिसमें रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामान मिलेगा। पुलिस उपमहानिदेशक झांसी रेंज ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। यहां पुलिस यूनिफार्म से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान रियायती दरों पर खरीदा जा सकेगा। दो पहिया और चार पहिया वाहन भी खरीद सकेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक मैनेजर और डिप्टी एसपी असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्य करेंगे। जनपद ही नहीं, मंडल स्तर के पुलिस कर्मी इस कैंटीन से खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


-----------------

सौगात नंबर - 02
शिकायतों के निस्तारण की मास्टर चाबी बना कंट्रोल रूम
ललितपुर। पुलिस कंट्रोल रूम का 100 नंबर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए मास्टर चाबी के रूप में काम करेगा। डीआईजी ने मंगलवार को आधुनिक कंट्रोल रूम का शुभारंभ कर इसे जनता को समर्पित किया। पुलिस आधुनिकीकरण के तहत कंट्रोल रूम को अपराध नियंत्रण कक्ष के रूप में विकसित कर दिया गया है। कंट्रोल पर पदस्थ कर्मचारी इस नंबर से आनी वाली प्रत्येक शिकायत को दर्ज करेंगे, उनके विश्लेषण के बाद आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कंट्रोल रूम की अपनी जनरल डायरी और फोर्स रहेगा। यहां जनपद का ऑन लाइन नक्शा रहेगा। यहीं से सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

12 सदस्यीय कोबरा दस्ते को दिखाई हरी झंडी
ललितपुर। अत्याधुनिक असलहों से लैस हाल ही में गठित 12 सदस्यीय कोबरा टीम का डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। टीम के सदस्यों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने के साथ ही शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। ब्लैक कैट कमांडों की तर्ज पर इनको वर्दी और नई बाइक मुहैया कराई गई हैं। नगरीय क्षेत्र में 09, तालबेहट क्षेत्र में 02 और महरौनी क्षेत्र में 01 कोबरा टीम काम करेगी। टीम में चुस्त- दुरुस्त और फुर्तीले जवानों को शामिल किया गया है। यहां तैनात जवान कंट्रोल का निर्देश पाते ही मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लेंगे।


----------
इनका कहना है .....
पुलिस फोर्स को सेंट्रल कैंटीन, आधुनिक कंट्रोल और कोबरा दस्ते का गठन जनपद में अच्छी पहल है। सेंट्रल कैंटीन की सुविधा तो झांसी में भी नहीं है। कंट्रोल रूम और कोबरा मोबाइल अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिसका निश्चित तौर पर जनता को लाभ मिलेगा। इसके अलावा डिनर विद एसपी, व्हाट्स ऐप वाई चालान सरीखी गतिविधियां भी प्रशंसनीय हैं।
- अजय मोहन शर्मा
डीआईजी झांसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed