फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   I ran to the gate without Urd laden truck market

बिना मंडी गेट पास के भागा उर्द से लदा ट्रक

Mon, 07 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी से बिना गेेट पास के लाखों रुपये की जिंस निकाली जा रही है। इस बात का खुलासा मंडी सचल दल द्वारा की जा रही चेकिंग से हुआ है। रविवार की दोपहर में चंदेरा औद्योगिक आस्थान में उर्द से लदे चार ट्रकों में से एक ट्रक बिना मंडी गेट पास के मंडी प्रशासन को चकमा देकर भाग निकला, इससे मंडी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को दिन में लगभग तीन बजे मंडी सचिव अनिल कुमार को जानकारी मिलने पर उन्होंने चंदेरा स्थित औद्योगिक आस्थान में छापा मारकर उर्द से लदे चार ट्रकों की तलाशी ली। इसमें तीन ट्रक चालकों द्वारा तो मंडी गेट पास दिखा दिया, लेकिन एक ट्रक ड्राईवर मंडी गेट पास नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उसे कार्रवाई की चेतावनी देकर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा, लेकिन वह मंडी सचल दल प्रशासन को चकमा देकर वहां से बिना गेट पास बनवाए ही भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर मंडी सचल दल प्रशासन उक्त ट्रक की तलाश में निकला, लेकिन तब तक ट्रक उनकी पकड़ से काफी आगे निकल गया। देर रात तक मंडी प्रशासन आसपास के सीमावर्ती इलाकों व टोल नाकों से ट्रक की जानकारी जुटाने में लगा रहा।

उक्त ट्रक संख्या (एपी-07-7878) मध्यप्रदेश के मालथौन टोल नाका होते हुए निकला है। यह पहला मामला नहीं है, जब बिना मंडी गेट पास के ट्रक भागने घटना हुई हो। गल्ला मंडी से आए दिन हजारों क्विंटल जिंस बिना गेट पास के निकाली जा रही है। गत दिनों चंदेरा से उर्द से लदा ट्रक भागने पर मंडी प्रशासन द्वारा लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया था।


मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया कि उर्द से लदे ट्रक की तलाश की जा रही है और ट्रक मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भागे गए ड्राइवर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed