फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   I am an adult , will be the love match

बालिग हूं, मर्जी से किया प्रेम विवाह

Mon, 08 Jun 2015 12:24 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र से चार महीने पहले गायब हुई लड़की को पुलिस ने ग्राम गौना तिराहे से बरामद कर लिया। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया है। लड़की के पिता ने गांव के युवक पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन



नाराहट थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह ने क्षेत्र से लापता हुई लड़की को रविवार को गौना तिराहे से बरामद कर लिया। इसके बाद लड़की के धारा 161 के अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह गांव के एक युवक से प्रेम करती है, जिससे वह शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके अभिभावक अधिक उम्र वाले ग्रामीण के साथ उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन



इसकी जानकारी मिलने पर वह प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से भोपाल चली गई थी, जहां दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस ने लड़की की उम्र का पता लगाने के लिए चिकित्सीय परीक्षण कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयानों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो कि लड़की के पिता ने गांव के मुकेश कुशवाहा के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed