फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Homes ran current , teen deaths, female scorched

घरों में दौड़ा करंट, किशोर की मौत, महिला झुलसी

Fri, 19 Jun 2015 02:01 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नाराहट कसबे में बुधवार की रात ग्यारह हजार केवीए की लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई, जिससे आसपास के घरों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बुधवार की रात साढ़े नौ बजे थाना नाराहट के सामने 11,000 केवीए विद्युत लाइन टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गई, जिससे आसपास के घरों में करंट दौड़ गया। अत्यधिक वोल्टेज आने के कारण विद्युत उपकरण भी फुंकने लगे। अधिक वोल्टेज देख थाने के निकट रहने वाले दयाराम का 15 वर्षीय पुत्र विपिन बत्ती बंद करनो लगा, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दयाराम के नजदीक रहने वाली सविता (30 वर्ष) पत्नी काशीराम छत से उतर कर पानी लेने नीचे वाले कमरे में आ रही थी कि लोहे का दरवाजा खोलते समय करंट का झटका लगने से वह गिरकर घायल हो गई। सविता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कस्बे में लगभग पांच मिनट तक लोगों के घरों में करंट दौड़ता रहा। इस दौरान लोगों में अफरा- तफरी मची रही। ग्रामीणों के बुलाने पर लाइनमैन ने आकर बिरधा पावर हाउस पर संपर्क करके विद्युतापृूर्ति बंद कराई, तब ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली। इस हादसे में किशोर की मौत होने से शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सरस्वती जूनियर हाईस्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि इसके पूर्व जाखलौन कसबे में ट्रांसफार्मर फुंकने से 11,000 केवीए का विद्युत करंट आसपास के घरों में दौड़ गया था, जिसकी चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि मां बेटा झुलस गए थे। इस मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed