फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM sought clarification from the DFO

डीएम ने डीएफओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 19 Jun 2015 01:44 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम महोली वन बीट में सहरिया आदिवासियों और वन कर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना के मामले में जिलाधिकारी ने वन विभाग के प्रभागीय निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने लिखा है कि क्यों न इस मामले में शासन को भी आख्या भेज दी जाए।
विज्ञापन



थाना बालाबेहट के ग्राम महोली में बारह जून को सहरिया आदिवासियों और वन कर्मियों के बीच मारपीट हो गई थी, इसमें बताया गया कि वन विभाग के कर्मचारी काश्तकारों की जमीन के बीच में सीमांकन के लिए मेंड़ बना रहे थे। मौके पर दो जेसीबी मशीनों से काम चल रहा था तथा एक जेसीबी मशीन ग्राम रसोई की तरफ थी, जहां पुलिस नहीं थी। इसी दौरान सहरिया समुदाय की महिलाओं ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। इस घटना से विवाद बढ़ा और वन कर्मियों व सहरियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें वन विभाग के कर्मचारी और सहरिया समुदाय के लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले को जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने संज्ञान में लेते हुए सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक वी के जैन से स्पष्टीकरण मांगा है।


डीएम द्वारा जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि प्रभागीय निदेशक द्वारा तय किया गया था कि जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा, साथ ही वन अधिनियम के अंतर्गत आदिवासियों के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा। लेकिन, उसी दिन कुछ घंटों बाद ही यह घटना हो गई। इससे सहरिया जाति के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आखिर, ऐसी कौन सी स्थिति बन गई कि सहरिया जाति पर गोलियां चलाई गईं तथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि स्पष्टीकरण तत्काल प्रभाव से भेजें, साथ ही उन्होंने लिखा कि क्यों न शासन को भी प्रभागीय निदेशक के खिलाफ आख्या भेज दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकड़ी पर भी मांगा स्पष्टीकरण
ललितपुर। कबूतरा जाति के लोगों के यहां पचास- पचास ट्रक लकड़ी होने के मामले को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तीन दिन में इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed