फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cleaning the administration , had died of starvation

प्रशासन ने दी सफाई, भूख से नहीं हुई मौत

Sun, 08 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cleaning the administration , had died of starvation
murder, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। शुक्रवार को नगर के स्टेशन रोड पर मिले वृद्ध के शव के मामले में प्रशासन ने भूख से मौत होने की बात को नकारा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कृष्णा टाकीज के पास सड़क पर शव बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त बानपुर थाना के ग्राम गुगरवारा निवासी सुखलाल अहिरवार के रूप में हुई थी। शव की तलाशी में उसकी जेब से रोटी के टुकड़े मिलने के बाद से मौत का कारण भूख माना जा रहा था। भूख से किसान की मौत का मामला सामने आने के बाद हलचल में आए प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराई।

शनिवार को एसडीएम महरौनी प्रदीप वर्मा ने तहसीलदार से मामले की आख्या मांगी। तहसीलदार ने बताया कि सुखलाल चार मई को उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकला था। छह मई को उसका शव बरामद हुआ। गांव वालों व परिजनों ने बताया कि सुखलाल मानसिक तौर पर कमजोर था। इसके साथ ही वह गांजे का सेवन करता था। उसके पास साढ़े तीन एकड़ जमीन है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र कांशीराम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अप्रैल माह तक प्रतिमाह साढ़े चौबीस किग्रा गेहूं, दस किग्रा चावल व दो किग्रा चीनी मिलती रही है। एसडीएम ने बताया कि परिवार को बराबर खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है, इस कारण से सुखलाल की मौत भूख होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed