{"_id":"58fba94e4f1c1b8f338b5843","slug":"burdha-purchasing-center-sees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरधा क्रय केंद्र सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिरधा क्रय केंद्र सीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
mandi news lalitpur
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बिरधा स्थित आरएफसी के एक क्रय केंद्र पर एसडीएम पाली व अन्य विपणन अधिकारियों द्वारा शनिवार को अनियमितता की शिकायत पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसके तहत क्रय केंद्र में कोटेदारों से राशन की दुकान का गेंहूं खरीद का मामला सामने आने पर क्रय केंद्र को सीज कर दिया गया है।
जनपद में इस बार 74 क्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत बिरधा बाईपास स्थित आरएफसी का एक क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमें किसानों से सरकारी रेट के अनुसार समर्थन मूल्य 1625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से गेंहूं खरीद की जा रही है। उक्त क्रय केंद्र पर कई दिनों से भारी अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। इस मामले में बिरधा निवासी एडवोकेट सुरेश टोंटे ने भी शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायत कर अनियमितता का आरोप लगाया था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार की शाम करीब सात बजे एसडीएम पाली, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने उक्त क्रय केंद्र की हकीकत जानने को छापामार कार्रवाई की। जिस पर प्राथमिक जांच में उक्त क्रय केंद्र पर अनियमितताओं के आरोप सही मिलने और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरु की गई। इस क्रय केंद्र की गोदाम में कई हजार क्विंटल गेंहूं राशन की दुकान का होना पाया गया।
विज्ञापन
जबकि बहुत सा खरीद के नाम पर गेंहूं को इधर से उधर करना पाया गया। मामला की गंभीरता को देखते हुए शनिवार की रात को क्रय केंद्र को अधिकारियों की मौजूदगी में सीज कर दिया गया और जांच शुरु कर दी है। उक्त क्रय केंद्र की जांच में दोषियों पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों की टीमें रात तक क्रय केंद्र पर जांच करती रहीं।