{"_id":"5988be954f1c1bd8568b4709","slug":"brother-s-death-on-rakshabandhan-sister-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":" रक्षाबंधन पर भाई की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन पर भाई की मौत, बहन गंभीर
amarujala
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
truck lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन के पर्व पर कोतवाली अंतर्गत चार स्थानों पर अलग अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
रविवार की रात कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा दिगारा निवासी राजेंद्र 20 वर्ष पुत्र आशाराम कुशवाहा थाना बार अंतर्गत ग्राम बस्तगुवां निवासी अपने बहनोई नीरज 27 पुत्र पचू, बहन आरती के साथ बाइक से बस्तगुवा जा रहा था। बाइक राजेंद्र चला रहा था। राजमार्ग पर तेरई फाटक पंप के समीप अचानक एक अज्ञात ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नीरज और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। रक्षा बंधन के दिन भाई की मौत एवं बहन के घायल होने से दोनों परिवारों में मातम छा गया।
इंसेट--
बाइक फिसलने से पति-पत्नी घायल
सोमवार की दोपहर मध्य प्रदेश मोहनगढ कुम्हैडी निवासी कैलाश 30 पुत्र झन्नू अपनी पत्नी रानी 26 के साथ बाइक से जा रहा था। तेरई फाटक तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा कट मारने पर कैलाश ने बाइक का संतुलन खो दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बॉक्स में
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गंभीर
सोमवार की दोपहर नगर के भलाई टोला रानीपुरा निवासी परम 55 पुत्र भंती रैयकवार को पूराकलां स्टैंड पर अज्ञात टैक्सी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
बाक्स में
आपस में टकराई बाइकें
तालबेहट पूराकला मार्ग पर मेहरावन माता मंदिर पर दो बाइकों की आमने सामने भिंड़त हो गई। जिसमें जयराम 55 वर्ष पुत्र पुन्ने निवासी आजादपुरा ललितपुर और जितेंद्र 20 पुत्र जगदीश निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जख्मी हो गए।