फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Blast, je and sso scorching in vcb machine

वीसीबी मशीन में ब्लास्ट, जेई और एसएसओ झुलसे

Tue, 02 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Blast, je and sso scorching in vcb machine
electrcity line - फोटो : demo
शहर के बाईपास स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन में ब्लास्ट होने से अवर अभियंता व एसएसओ गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हाइटेंशन लाइन में फाल्ट के बाद मशीन लगाने के दौरान ये हादसा हुआ।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र का गोविंदनगर फीडर बाईपास स्थित ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों के साथ करीब पंद्रह दिन पहले लगाया गया था। रविवार की रात करीब नौ बजे फीडर की हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट आ गया। इस पर यहां वीसीबी मशीन के मुख्य पैनल को बाहर निकालकर शटडाउन दे दिया गया। विद्युत लाइन में सुधार के बाद उक्त मशीन के पैनल को जैसे ही मशीन में लगाया गया, तभी अचानक तेज धमाका हो गया। मशीन के पास में खड़े अवर अभियंता पंकज मौर्य और यहां तैनात एसएसओ प्रदीप मिश्रा मशीन से निकली आग से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर दौड़के कर्मचारियों ने किसी प्रकार मुख्य लाइन से आपूर्ति बंद की। वह अवर अभियंता और एसएसओ को बाइक से जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


बेकार मशीन का उपयोग बना खतरा
ललितपुर। विद्युत विभाग के आलाधिकारियों द्वारा ललितपुर की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए झांसी के सब स्टेशनों की रिजेक्ट वीसीबी मशीनों को गल्ला मंडी सब स्टेशन भेजा था। गोविंद नगर और फीडर नंबर दो के लिए वीसीबी मशीनों को बाईपास यहां लगाया गया था। अभी इन मशीनों को स्थापित हुए दो सप्ताह भी नहीं हुए और ब्लास्ट हो गया। पुरानी मशीनों पर भरोसा जताना खुद विद्युत अधिकारियों को ही भारी पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed