फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bikes and mini truck collision killed three

बाइक और मिनी ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

Thu, 07 Apr 2016 01:04 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 07 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bikes and mini truck collision killed three
बाइक और मिनी ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत - फोटो : demo
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी-ललितपुर मार्ग पर ग्राम सिलावन के समीप बुधवार शाम को मिनी ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ललितपुर के मुहल्ला चौबयाना निवासी जगदीश कुशवाहा पुत्र राजधर अपनी बाइक से महरौनी की ओर जा रहा था। उसके साथ मोनू जैन पुत्र राजेंद्र जैन निवासी नवीन गल्ला मंडी के पास ललितपुर और आकाश रजक निवासी नवीन गल्ला मंडी के पास ललितपुर भी थे। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। तीनों बाइक सवार शाम लगभग साढ़े चार बजे कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन के जरया तिराहे वाली नहर के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रक (डीसीएम) क्रमांक (यूपी 93 टी- 4237) से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिनी ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक चालक ट्रक के नीचे बाइक सहित फंसा था, जबकि अन्य दो बाइक सवार छिटक कर दूर गिर गए थे। हादसे के बाद मिनी ट्रक को चालक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शव काफी क्षत- विक्षत हो गए थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने तीनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार महरौनी सुशील दुबे भी पहुंचे। मोनू जैन की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। फिर मृतक जगदीश कुशवाहा के महरौनी में रहने वाले ससुरालीजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed