फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike Driver killed in accidents, four wounded

दुर्घटनाओं में बाइक चालक की मौत, चार घायल

Sat, 19 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike Driver killed in accidents, four wounded
crime news jhansi - फोटो : demo

विज्ञापन
कोतवाली के ग्राम कल्यानपुरा निवासी राजेश कुमार लोधी पुत्र गोरेलाल  17 नवंबर की रात मुख्यालय से बाजार कर बाइक से घर जा रहे थे। ग्राम  विरारी के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह मौके पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से गांव के कुछ लोग निकले। उन्होंने राजेश को घायल देखा तो परिजनों को सूचना दी। 108 एंबुलेंस  द्वारा राजेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई बृजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात वाहन  चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
वहीं ग्राम मऊमाफी निवासी विन्दा कबूतरा  पुत्र बब्बू अपने साथी ग्राम रघुनाथपुरा निवासी बबलू कुशवाहा के साथ  मोटरसाइकिल से कच्ची शराव की बोरी लेकर अड्डे पर जा रहा था। तभी ग्राम  रजवारा में मौसी के यहां घूमने आये मासूम विकास पुत्र राकेश निवासी  मध्यप्रदेश के ग्राम टपरियन जिला टीकंमगढ से बाइक टकरा गई। इससे मासूम समेत बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय  लाया गया जहां बाइक सवार बबलू कुशवाहा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे  झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन निवासी एसआई मावूद रजा पुत्र मुहम्मद रजा  बाइक से बांसी चौकी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में  अचानक एक जानवर बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे  एसआई घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल  में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed