फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhidin two bikes , one injured

दो बाइकें भिड़ीं, एक घायल

Thu, 04 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 Bhidin two bikes , one injured
accident, lalitpur news - फोटो : demo
तालबेहट (ललितपुर)। बुधवार को राजमार्ग पर टेकरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकाें ने उसे मेडीकल कॉलेज रिफर कर दिया है।  
विज्ञापन


झांसी के बड़ा बाजार निवासी सोमिल गुप्ता संजीव गुप्ता (25) उम्र वर्ष अपने पिता संजीव गुप्ता पुत्र कनईया लाल के साथ तालबेहट में एक मृत्यु भोज में शामिल होने गए था। शाम साढ़े छह बजे के लगभग वह अपनी होंडा सीडी डीलक्स यूपी 92 डब्लू 4571 से झांसी वापस आ रहा था। इस दौरान  टेकरी के पास झांसी की ओर से तेज गति से आ रहे दूसरी बाइक ने संजीव की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए। मौका पाकर दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित लोगों ने सोमिल और संजीव को तत्काल सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया। जहां से  सोमिल को चेहरे पर गंभीर चोटें आने पर उसे मेडीकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में

काश हेलमेट पहने होते...
मार्ग दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से लहू लुहान हुए सोमिल गुप्ता को देखकर सीएचसी में मौजूद लोगों की जुबान से एक ही बात निकल रही थी, कि काश हेलमेट पहने होते तो चेहरे पर इतनी चोट नहीं लगती। यह बात उन लोगों के मुंह से निकल रही थी, जो स्वयं दुपहिया वाहन से मरीजों को देखने आए थे और हेलमेट नहीं पहनें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed