फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anna animal expelling villagers threw stones at

अन्ना जानवर खदेड़ने पर ग्रामीणों में पथराव

Sun, 21 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anna animal expelling villagers threw stones at
fight, lalitpur news - फोटो : demo

विज्ञापन
 शनिवार शाम को अन्ना पशु खदेड़ने को लेकर  दोनों गांवों के किसानों में विवाद बढ़ गया। दोनों गांवों के सैकड़ों लोग लाठियों से लैस होकर आमने- सामने आ गए। छपरट के पुल के दोनों ओर खडे़ ग्रामीण एक दूसरे को ललकारने लगे और पत्थरबाजी शुरू हो गयी। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। दोनों ओर के ग्रामीण एक दूसरे पर जानबूझकर आवारा पशु  खदेड़ने का आरोप लगा रहे हैं। 

पशु बह गए नदी में 
 शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों द्वारा खदेड़े गए आधा दर्जन अन्ना जानवर  छपरट पुल पर नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो बछड़ों की  नदी में डूबकर मौत हो गयी।
विज्ञापन

 प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शुक्रवार दोपहर को किसरदा व छपरट के  ग्रामीणों के बीच  पशुओं को एक दूसरे के गांवों की तरफ खदेड़ने का सिलसिला  चल रहा था। ग्राम छपरट के ग्रामीणों ने अन्ना जानवरों को ग्राम किसरदा की तरफ खदेड़ा  लेकिन किसरदा के ग्रामीण उन पशुओं को अपनी ओर नहीं आने दे रहे थे। पशुओं को वापस छपरट की ओर खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जानवर छपरट पुल पर पहुँच गए। जामनी नदी उफान पर थी।  पुल पर लगभग दो फीट तक पानी था। इस दौरान चार गाय और दो बछडे़ नदी में बह गये। गाय तो किनारे लग गईं, लेकिन बछड़े नदी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed