फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A month ago, the young man disappeared back

एक माह पहले गायब युवक वापस लौटा

Sun, 17 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
A month ago, the young man disappeared back
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला अजीतापुरा से करीब एक महीने पहले गायब युवक शुक्रवार की देर रात घर वापस आ गया। युवक ने बताया कि उसे हरियाणा में किसी जगह पर बंधक बनाकर रखा गया था। उससे मजदूरी कराई जा रही थी।
विज्ञापन


मुहल्ला अजीतापुरा निवासी रामकली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र प्रह्लाद उर्फ पिल्लू 18 दिसंबर से लापता है। उसने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि पुत्र को मुहल्ले का ही एक ट्रक चालक मो. अनीस अपने साथ ले गया था। अनीस से जानकारी लेने पर उसने बताया कि पिल्लू हरियाणा में है।
विज्ञापन


पिल्लू का भाई अनीस के साथ हरियाणा गया, लेकिन अनीस ने हरियाणा जाकर उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक अनीस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार की रात को घर लौटे पिल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती पिल्लू ने बताया कि अनीस उसे घुमाने के बहाने ले गया था। हरियाणा में किसी जगह ले जाकर उसे शराब पिलाई और डांस कराया। उसके साथ मारपीट कर अनीस उसे रेलवे पटरी के किनारे छोड़कर भाग गया।

रेलवे पटरी के किनारे चलते-चलते वह किसी कस्बे के पास पहुंचा, जहां एक आदमी ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। बंधक बनाने वाला आदमी उससे दिन में फैक्ट्री व रात में ढाबा पर काम कराते थे। उसने बताया कि काम कराने के बाद चार अन्य बंधक युवकों के साथ उसे भी एक तहखाने में बंद कर दिया जाता था।

उसने बताया कि ढाबा पर काम करते समय मिले एक अंजान आदमी को उसने अपनी व्यथा सुनाई। अंजान आदमी ने उसे व बंधक बनाकर रखे गए अन्य युवकों को छुड़ा लिया। अंजान आदमी ने ही उसे झांसी का टिकट दिलाकर ट्रेन में बैठाया। पिल्लू दिमागी तौर पर कमजोर है।


वह मंगलवार को झांसी पहुंच गया और तीन दिन वहीं पर भटकता रहा। शुक्रवार को वह ट्रेन में बैठकर ललितपुर आया और घर पहुंचा। युवक के लौटने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed