फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आयुष भवन में अचानक लगी आग, लाखों की दवाईयां जलकर हुई खाक

आयुष भवन में अचानक लगी आग, लाखों की दवाईयां जलकर हुई खाक

Fri, 03 May 2019 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
आयुष भवन में अचानक लगी आग, लाखों की दवाईयां जलकर हुई खाक
जिला अस्पताल के आयुष भवन में लगी आग
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित आयुष भवन में बृहस्पतिवार की शाम अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे आयुष भवन में रखी लाखों रुपए की दवाइयां जल गईं। जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह एक घंटा से अधिक समय में आग पर काबू पाया।
जिला अस्पताल के आयुष भवन के योगा वेलनेस सेंटर में लगभग तीन माह से होम्योपैथी के क्षेत्रीय अस्पतालों का सामान व दवाइयां रखी थीं, जो अस्पतालों को वितरित की जानी थी। आयुष भवन के योगा वेलनेस सेंटर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कक्ष में रखीं दवाइयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां आईं और कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे से अधिक समय बीतने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ ही देर में फिर से आग की लपटे उठने लगीं, जिस पर दोबारा दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


यह इकाई हैं संचालित
जिला अस्पताल के आयुष भवन में आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक के साथ ही टीबी की दवाइयां वितरित की जातीं है। यहां प्रतिदिन सौ से अधिक मरीजों का आना- जाना बना रहता है। इसी भवन में योगा वेलनेस सेंटर खोला गया, जिसमें लोगों को योग सिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बनाया स्टोर
जिला अस्पताल प्रबंधन ने आयुष भवन में आने वाले मरीजों को होम्योपैथी व आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाती है। यहां पर दवाइयों का स्टोर बना दिया है। इन दवाइयों को क्षेत्रीय अस्पतालों में वितरित नहीं किया जा सका और आग लग गई।

आयुष भवन में अचानक आग लगने से होम्योपैथी की दवाइयां जल गईं हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। जिला होम्योपैथी अधिकारी से नुकसान की जानकारी की जाएगी।
डॉ. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed