फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: बीमारी से परेशान युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

क्राइम: बीमारी से परेशान युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: बीमारी से परेशान युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बीमारी से परेशान युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
विज्ञापन

ललितपुर। बालाबेहट थानांतर्गत रसोई गांव निवासी युवक ने पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसोई गांव निवासी कल्यान (32) पुत्र वीर सिंह यादव मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह पत्नी रेखा के साथ घर पर था। इसी दौरान वह मकान की अटारी पर बने कमरे में चला गया। जहां उसने म्यारी से रस्सी के फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद उसकी पत्नी रेखा उसकी तलाश करते हुए अटारी पर बने कमरे में पहुंची। जहां उसने पति का शव फांसी के फंदे पर लटका देख, परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने हसिए से रस्सी काट कर शव को नीचे उतार कर कब्जें में ले लिया। मृतक के छोटे भाई संतोष ने बताया कि उसका बड़ा भाई कल्यान काफी समय से पेट दर्द की बीमारी से ग्रस्त था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed