फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चोरी व अराजकतत्वों द्वारा की जा रही मारपीट से दहला शहर1

चोरी व अराजकतत्वों द्वारा की जा रही मारपीट से दहला शहर1

Sun, 02 Sep 2018 05:48 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
चोरी व अराजकतत्वों द्वारा की जा रही मारपीट से दहला शहर1
चार घर व एक दुकान के चोरों ने चटकाए ताले
विज्ञापन

लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
अराजकतत्वों ने दो स्थानों पर की मारपीट, मामले दर्ज
ललितपुर। इन दिनों शहर कोतवाली की कानून व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है। नगर में अगस्त महीने में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों ने लोगों को सशंकित कर दिया है। शुक्रवार को शहर में दो स्थानों पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने और एक दुकान व चार घरों के ताले चटकाकर चोरों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए।
गौरतलब हो कि पिछले एक महीने से शहर में धड़ाधड़ चोरी की वारदातें होती जा रही हैं। कोतवाली पुलिस इन चोरी की वारदातों को रोकने में सक्षम नहीं दिख रही है और न ही चोरों को पकड़ पा रही है। इससे दिनोंदिन चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। इससे पुलिस की चुस्त कार्यशैली की कलई खुलती जा रही है। वहीं, पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर भी अराजकतत्व हावी होते जा रहे हैं। शहर में फैल रहे चोरों के आतंक से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


चोरों ने मचाया धमाल
मामला नंबर 1 मुहल्ला नदीपुरा निवासी शकील पुत्र जमीर अहमद अपने चाचा सदनशाह निवासी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। शुक्रवार को ऊरई जाने के लिए जाने वाली बारात में शामिल होने के लिए परिवार सहित दो मंजिला मकान में तालर डाल कर गए हुए थे। शनिवार की सुबह करीब चार बजें जब उसका पुत्र घर पर आया जहां उसने घर का ताला टूटा देख परिजनों को सूचना दी, वही घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। जब वह किसी तरह घर के अंदर पहुंचा जहां उसने घर में रखा सामान अस्त व्यस्त देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व फिंगर प्रिंट टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पास में स्थित अहमद पुत्र समीर के परिजन भी शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। सूने पड़े मकान का ताला चटका कर चोर ने घर में छिझोवा कर जेबरात चोरी कर ले गए। अनुमान लगाया जा रहा है, कि चोरो ने छत का सहारा लेकर घर में आये और चोरी की बारदात देकर फुर्र हो गए। गृहस्वामी ने बताया कि अज्ञात चोर घर में रखे सोने के तीन हाल, दो अंगूठी, तीन जोड़ी कान की वाली, एक मंगलसूत्र, चांदी की पायले, 1लाख 60 हजार की नगदी व अन्य सोने चांदी के जेबरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामला नंबर 2 नगर के कैलगुंवा रोड़ निवासी नवलेश साहू पुत्र गेंदालाल साहू ने बताया कि शनिवार दोपहर जब वह दुकान पर बैठा था। तभी दिन दहाड़े दो पल्सर सवार बदमाश आये और सामना का भाव पूछने लगे। इसी बीच दुकानदार दुकान के अंदर सामान उठाने चला गया इसी दौरान सक्रीय चोर उसकी गुल्लक से 45 हजार रूपये चोरी कर फरार हो गए।
-
मामला नंबर 3 मुहल्ला नेहरू नगर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र वीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात जब वह परिवार सहित घर पर सो रहा था। तभी देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आये और उसके कमरें की कुंदी बाहर से बंद कर बक्सें का ताला तोड़ घर की रजिस्ट्री, बैंक पास बुक, पांच हजार की नगदी चोरी कर पास में स्थित गली में बक्सें को फेक कर फरार हो गए।
-
मामला नंबर 4 मुहल्ला नेहरू नगर निवासी लक्ष्मीप्रसाद पुत्र भागीरथ ने बताया कि शुक्रवार की रात जब वह परिजनों के साथ घर में सो रहा था। तभी अज्ञात चोर घर में घुस आये और पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र व पर्स में रखे 74 सौ रूपये चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर जब उसे जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।

अराजकतत्वों ने मंचाया उत्पात
ललितपुर। बृहस्पतिवार की रात सदर चौकी क्षेत्र में एक समुदाय के साथ अभद्रता कर शनिवार को नई बस्ती चौकी क्षेत्र में चार लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना नंबर-1-मुहल्ला नदीपुरा निवासी साहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 अगस्त की रात रमन सरदार, छोटू साहू, शक्ति बाल्मीकि, शिवम शर्मा, प्रिंस बाल्मीकि, पृथ्वी बाल्मीकि, आकाश कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, बंटी महाराज व रिक्षि सरदार अपने करीव दस अज्ञात साथियों के साथ मुहल्ला नदीपुरा आये और आंतक फैलाकर गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी का भय दिखाकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी पर पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने मुहल्ला आजादपुरा में स्थित एक मेरिंज गार्डन के पास मुहल्ला नदीपुरा निवासी फैजान पुत्र कय्यूम व साहिद पुत्र जर्रर को अकेला पाकर एकराय होकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने लोहे की छड़ व बेसबॉल से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। गंभीर रूप से घायल फैजान मौके पर ही बेहोश हो गया, वही शाहिद मौके से जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा फैजान को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी हिंमाशु गौरव, इंस्पेक्टर सुभाष कुमार दल बल सहित मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में एकत्रित मुस्लिम समुदाय के लोगों के समझाबुझा कर शांत कर पुलिस ने दस नामजद सहित दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


घटना नंबर 2 मुहल्ला सिविल लाइन निवासी सौरभ रावत पुत्र दिनेश नारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की देर शाम जब वह नई बस्ती निवासी मुुकेश राजपूत पुत्र सत्यदेव राजपूत के साथ रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए कृष्णा टाकीज के सामने स्थित दालमील के बाड़े होकर जा रहे थे। तभी रास्तें में खड़े शुभम शर्मा, मनीष पुरोहित, शक्ति बाल्मिकि, अजय, संजू रैकवार, भान सिंह सहित सात आठ अज्ञात आरोपियों ने रास्ता रोकर कर एकराय होकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed