{"_id":"5b7f058542c792464e176cc1","slug":"71535051141-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: चोरी के मामलों को पुलिस ने डाला ठंडे बस्ते में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: चोरी के मामलों को पुलिस ने डाला ठंडे बस्ते में
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामलों को पुलिस ने डाला ठंडे बस्ते में
- न्याय पाने के लिए भटक रहे फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत हो रही धड़ाधड़ चोरियों को पुलिस दर्ज करने से कतरा रही है। जबकि पीड़ित शिकायतीपत्र लेकर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब हो कि शहर क्षेत्र में इन दिनों चोरियों की वारदातों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अभी तक जहां रात के अंधेरे में चोरी की वारदातें अंजाम दी जाती थीं, वहीं अब चोर दिनदहाड़े चोरियां करने से नहीं चूक रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी व आम लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। हाल ही में मुहल्ला तालाबपुरा में दिन दहाड़े व एक ही रात में स्टेशन रोड स्थित दो पान की दुकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक शिकायतीपत्र प्राप्त होने के बाद भी मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। वहीं इससे पूर्व के भी कई चोरी के मामले पुलिस के रिकार्ड से बाहर बने हुए हैं।
इन शिकायती पत्रों पर नहीं दिया ध्यान
- 21 अगस्त को तालाबपुरा मुहल्ले में दिनदहाड़े अभिषेक निरंजन पुत्र प्रमोद सिंह के घर से लाखों की चोरी।
- 20 अगस्त की देर रात स्टेशन रोड स्थित चौधरी मार्केट में तालाबपुरा निवासी शंकर लाल साहू पुत्र हरप्रसाद की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास व नई बस्ती निवासी मनीष कुमार जैन पुत्र हुकुमचंद्र जैन की पान की दुकान से हजारों की चोरी
- 11 अगस्त की रात स्टेशन रोड स्थित मुन्नालाल की पान की दुकान में चोरी।
- 15 अगस्त को सरला बिहार कॉलोनी में रहने वाली अर्चना दीक्षित के घर में चोरी।
- 18 अगस्त को राजघाट निवासी राजेन्द्र श्रीवास्तव के घर हुई लाखों की चोरी।