फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विकासखंड बिरधा के विद्यालयों में चौपट मिली शिक्षा व्यवस्था

विकासखंड बिरधा के विद्यालयों में चौपट मिली शिक्षा व्यवस्था

Fri, 10 Aug 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड बिरधा के विद्यालयों में चौपट मिली शिक्षा व्यवस्था
विकासखंड बिरधा के विद्यालयों में चौपट मिली व्यवस्था
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ बिरधा से मांगा स्पष्टीकरण, दो शिक्षकों को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड बिरधा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है। विगत रोज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिरधा क्षेत्र के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया, इसमें से चार विद्यालयों की स्थिति चौपट मिली है। इनमें से एक विद्यालय बंद पड़ा। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बंद मिले विद्यालय में तैनात दोनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है और क्षेत्र के विद्यालयों में चौपट शिक्षा व्यवस्था के चलते खंड शिक्षा अधिकारी से कारण बताओ स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बीते छह अगस्त को विकासखंड बिरधा के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था। सुबह करीब 09 बजे उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरगुढ़ा निरीक्षण किया, इस दौरान विद्यालय बंद पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने विद्यालय में तैनात दोनों सहायक अध्यापकों संजीव कुमार और अलका जैन को निलंबित कर दिया है। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी का निरीक्षण किया, कुल छात्रांकन 74 के सापेक्ष 35 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार को विद्यालय में बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने बिरधा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नेहरूनगर बारौद का निरीक्षण किया। इस समय शिक्षामित्र निति मिश्रा विगत चार अगस्त से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इस पर बीएसए ने शिक्षामित्र का अनुपस्थिति के दिनों का मानदेय काट दिया है। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय गनेशपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका शारदा देवी अनुपस्थित पाई गई। उपस्थिति रजिस्टरर में अवकाश का प्रार्थना पत्र भी अंकित नहीं था। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित मिलीं प्रधानाध्यापिका का एक दिन का वेतन काट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रभार प्रधानाध्यापिका प्रीति सोनी से भी स्पष्टीकरण तलब किया है और इस तरह की गलती की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थित को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति खराब मिलने पर बीएसए ने विकासखंड बिरधा के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया को कारण बताया नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी मांगा है। बीएसए ने बताया कि पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने पर चार विद्यालयों में गड़बड़ी पाया जाना गंभीर बात है। इसका मतलब खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रुप से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सूचना के अनुपस्थित मिले शिक्षामित्रों का काटा मानेदय
ललितपुर। बृहस्पतिवार को बीएसए ने विकासखंड बार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बसतगुवां, प्राथमिक विद्यालय खडैतंपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसतगुवां का निरीक्षण किया, जिसमें कोई खास खामियां नहीं पाई गईं। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय में बच्चों का उपस्थित बढ़ाने और विद्यालय परिसर में पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुराडांग के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक मलखान सिंह व सहायक अध्यापक रियाज अहमद अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने दोनों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तबल किया है। विद्यालय की रंगाई-पुताई भी नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय कसर मथुराडांग के निरीक्षण के दौरान बच्चे जमीन पर बैठे मिले, इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को बच्चो को चिटाई पर बैठाने के लिए निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय चिताई के निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 09 बजकर 35 मिनट पर शिक्षामित्र सूर्यवंशी राजे ने विद्यालय में उपस्थित होकर उपस्थिति पंजीका पर हस्ताक्षर अंकित किए। इस पर बीएसए ने उन्होंने समय पर विद्यालय आने की चेतावनी दी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पारौन के निरीक्षण के दौरान अनुदेशक सुरेश कुमार बिना कोई सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनका मानदेय काट दिया गया है। कन्या प्राथमिक विद्यालय पारौन के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र दिनेश सिंह व राघवेंद्र सिंह पिछले दो दिनों से लगातार अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने दोनों का अनुपस्थिति के दिनों का मानदेय काट दिया है। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व स्टाफ को विद्यालय परिसर में पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed