फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: मड़ावरा

क्राइम: मड़ावरा

Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: मड़ावरा
एयरटेल पर बीएसएनएल ने कराया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। मड़ावरा क्षेत्र में भूमिगत ओएफसी केबिल डाल रही भारती एयरटेल दूरसंचार कंपनी पर सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने बार-बार केबिल काटे जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। गौरतलब है कि महरौनी से मड़ावरा के बीच भारती एयरटेल द्वारा सड़क के किनारे खोदकर अपनी भूमिगत ओएफसी केबिल डाली जा रही है। इस कार्य को कराये जाने में कंपनी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। बीएसएनएल ट्रांसमिशन के उपमंडल अभियंता राजबहादुर सचान ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि एयरटेल द्वारा जानबूझकर बार-बार बीएसएनएल कंपनी की ओएफसी केबिल काट दी जा रही है। ओएफसी केबिल काटे जाने से तहसील मुख्यालय समेत क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क ठप है, जिससे कंपनी को क्षति हो रही है। साथ ही इंटरनेट सेवा बाधित होने से तहसील, ब्लॉक, अस्पताल, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जनसेवा केंद्रों पर तमाम आवश्यक कार्य एवं सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।


ग्राहकों को भी मिले मुआवजा
मड़ावरा। मड़ावरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ठप पड़ी बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा से सरकारी तंत्र समेत आम ग्राहकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। आम ग्राहकों का मानना है कि निजी कंपनी पर मुकदमा करके बीएसएनएल द्वारा तो अपनी क्षतिपूर्ति कर ली जाएगी, जबकि उसके ग्राहकों को कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। बीएसएनएल के आम ग्राहकों को नेटवर्क सुविधा नहीं मिलने से उन्हें दिक्कत उठाना पड़ी साथ ही उनके द्वारा कराए अपने एकाउंट रिचार्ज की राशि का कोई फायदा उन्हें नहीं मिल सका। ऐसे में ग्राहकों ने भी मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed