फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीएसए के निरीक्षण में विद्यालयों पर लटके मिले ताले

बीएसए के निरीक्षण में विद्यालयों पर लटके मिले ताले

Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में विद्यालयों पर लटके मिले ताले
विद्यालयों में लटके मिले ताले, तो कहीं गायब रहे शिक्षक
विज्ञापन

बीएसए ने विकासखंड बिरधा क्षेत्र के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
परिषदीय विद्यालयों की हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, क्योंकि विद्यालयों के मुखिया खुद ही बच्चों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की मनमर्जी निजी विद्यालय से ज्यादा चलती है। बिना कोई सरकारी अवकाश के ही विद्यालयों में ताला पड़ा रहता है। इससे शासन की मंशा और बच्चों के भविष्य दोनों का ही मखौल उड़ाया जा रहा है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड बिरधा क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान कई विद्यालयों में ताला लटका पाया गया तो वहीं कई विद्यालयों का स्टाफ नदारत रहा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने मंगलवार की सुबह 09 बजे सबसे पहले विकासखंड बिरधा के प्राथमिक विद्यालय बमरौला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। बीएसए ने समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन व मानदेय काट दिया है। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करके विद्यालय बंद होने का कारण और स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बादं उन्होंने 09 बजकर 10 मिनिट पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पटउआ का निरीक्षण किया तो यहां पर भी विद्यालय बंद पाया। वहीं इसी गांव का प्राथमिक विद्यालय में भी ताला लटका मिला। इस पर बीएस ने दोनों की विद्यालयों के समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काट दिया है और विद्यालय बंद होने का कारण व स्पष्टीकरण भी मांगा है। इसी क्रम में उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय करमरा का निरीक्षण किया, इस दौरान प्रधानाध्यापक मु.असलम समेत सहायक अध्यापिका आरती, अनुदेशक इकबाल देवकी प्रजापति व अर्चना विद्यालय में अनुपस्थित मिले, विद्यालय में केवल एक ही सहायक अध्यापक धर्मपाल निरंजन उपस्थित मिले। इसी तरह इसी करमरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी प्रधानाध्यापक जगदीश तिवारी समेत सहायक अध्यापिका निधि निरंजन, शिक्षामित्र सुरेश कुमार, चंद्रभूषण व क्रांतिदेवी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने समस्त अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन काट दिया है और स्पष्टीकरण भी तलब कर दिया है। वहीं उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय ठगारी का निरीक्षण किया। बीएसए सुबह 09 बजकर 28 मिनटि पर विद्यालय पहुंच, उनके ही सामने विद्यालय खोला गया, जबकि प्रधानाध्यापक दामोदर प्रसाद द्वारा उपस्थिति पंजिका में विद्यालय खुलने का समय सुबह 09 बजे अंकित किया गया। इसके साथ ही यहां तैनात अनुदेशक प्रीति कुशवाहा भी उनके ही सामने पहुंची थी, लेकिन उपस्थिति पंजिका में उनके विद्यालय आने का समय 08 बजकर 50 मिनिट अंकित था। उपस्थिति पंजिका में गलत समय अंकित करने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक दामोदर से स्पष्टीकरण तलब किया है और इसके साथ ही अनुपस्थित रहीं सहायक अध्यापिका सुचेता नामदेव का एक दिन का वेतन और अनुदेश कपिल त्रिपाठी का एक दिन का मानदेय काट दिया है। वहीं उन्होंने इसी ठगारी गांव के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया तो विद्यालय में ताला लटका मिला। बीएसए ने समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काट दिया है। वहीं उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से एमडीएम की जानकारी ली तो पता चला कि विद्यालय में जुलाई माह से फल व दूध का वितरण नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसी क्रम में बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नटयाना का निरीक्षण किया तो यहां पर शिक्षामित्र राजेंद्र प्रसाद उपस्थित मिले, लेकिन विद्यालय में कुल छात्रांकन 53 के सापेक्ष मात्र एक ही छात्र उपस्थित मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ना का निरीक्षण किया तो जानकारी हुई कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक गौरीशंकर बीआरसी में अटैच है, इस पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को उक्त सहायक अध्यापक मूल विद्यालय में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं, साथ ही अनुपस्थित रहीं अनुदेशक किरन कुमारी का एक दिन का मानदेय काट दिया है। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय चंदेरा का निरीक्षण किया तो यहां पर तैनात शिक्षा मित्र संध्या रावत अनुपस्थित पाई गई तो उनका एक दिन का मानदेय काट दिया है। इसके साथ ही विद्यालय के शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया तो यहां तैनात शिक्षामित्र लाड़कुुंवर अनुपस्थित मिली, तो उनका एक दिन का मानदेय काट दिया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को अपने क्षेत्र के विद्यालय में फैली अनियमित्ताओं को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed