फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शौचालय निर्माण में लापरवाही के आरोप में वीडीओ निलंबित

शौचालय निर्माण में लापरवाही के आरोप में वीडीओ निलंबित

Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में लापरवाही के आरोप में वीडीओ निलंबित
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर वीडीओ निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतना ग्राम चितरा के ग्राम विकास अधिकारी को महंगा पड़ गया है। जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने उन्हें निलंबित कर दिया है, साथ ही इसकी जांच डीआरडीए के सहायक अभियंता भागीरथ चतुर्वेदी को सौंप दी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाए जा रहे शौचालयों की पिछले दिनों समीक्षा की गई। इसमें पाया गया है कि विकासखंड जखौरा के ग्राम चितरा में 93 शौचालयों का निर्माण/ जियो टेगिंग अवशेष पाई गई। इस पर ग्राम विकास अधिकारी को कार्य पूर्ण कराने के लिए मोहलत दी गई। इसके बाद भी शौचालय की जियो टेंगिंग अवशेष पाई गई। गत दिवस यह तथ्य समीक्षा में प्रकट हुए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक एवं शासकीय कार्यों के प्रगति घोर उदासीनता का द्योतक है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इसके उपरांत जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed