फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

क्राइम: दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 04:03 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के चलाये गए अभियान में पुलिस को मिली सफलता
ललितपुर। पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉं. ओपी सिंह द्वारा चोरी, लूट, डकैती व चेन स्नैचिंग के मामले में नामजद आरोपियों के सत्यापन के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को दो महीने पहले चिकित्सक की पत्नी के साथ पुलिस लाइन के सामने हुई छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डा. ओपी सिंह के निर्देशन में और सीओ सिटी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में छह साल पूर्व से चोरी, लूट चेन स्नेचिंग के मामलों में नामजद आरोपियों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के क्रम में सिविल लाइन चौकी इंचार्ज और स्वॉट टीम पुलिस नेे तीन महीने पहले जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ एमसी गुप्ता की पत्नी मधू गुप्ता के साथ मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हुई वारदात
जानकारी के अनुसार 19 मार्च की शाम हड्डी रोग विशेषज्ञ की पत्नी मधू गुप्ता शाम को रोज की भांति टहलने निकली हुई थीं। इसी दौरान पुलिस लाइन के सामने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने छिनैती की वारदात को अंजाम देते हुए उसके मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने डाक्टर की पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस तरह पकडे़ आरोपी
मुकदमा दर्ज होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सर्विलांस टीम ने पीड़िता का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। इसी दौरान पुलिस को छीने हुए मोबाइल क्री लोकेशन जिला अस्पताल के पास मिलते ही सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, सिपाही इंद्रेश मौर्य, स्वाट टीम के चंद्रशेखर और पर्वत सिंह, शफीक अहमद और सर्विलांस टीम के रजनीश और प्रदीप कुमार घेराबंदी करते हुए अस्पताल के पास जा पहुंचे जहां उन्होंने संदिग्ध अवस्था में खड़ेे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कंछेदी प्रजापति पुत्र कुदऊं प्रजापति निवासी कुरारा कोतवाली महरौनी बताया, वहीं दूसरे ने अपना नाम राजपाल अहिरवार पुत्र जानकी निवासी कुरारा गांव बताया। तलाशी के दौरान कंछेदी के पास से चिकित्सक की पत्नी के पास से छीना गया मोबाइल बरामद होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जघन्य वारदातों में विशेष पैरवी करेगी पुलिस
जिले में जघन्य वारदातों को अंजाम देने वालों को सजा दिलवाने के लिए पुलिस विशेष पैरवी करेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने ट्रायल पर चल रहे टॉप पांच मुकदमों में विशेष पैरवी करने के निर्देश दिए हैं। जिले में पूर्व में घटित हुई जघन्य वारदातों जिसमें लूट, डकैती और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए पुलिस विशेष पहल करेगी। इसके लिए जिले के इन मामलों के टॉप फाइव केस के लिए पुलिस विशेष पैरवी करेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला उत्पीड़न, पाक्सो और लूट, डकैती और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देन वाले टॉप पांच वारदातों में शामिल अपराधियों को सजा दिवालने के लिए विशेष पैरवी की जाएगी। इससे इन आरोपियों के कड़ी से कड़ी से सजा मिल सकेे।


पांच साल के आरोपियों का चल रहा सत्यापन
एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि पिछले सालों से लूट, डकैती और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके जमानतदारों का सत्पापन करने के लिए पुलिस तीन दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। इसके लिए हर थानाक्षेत्र समेत अन्य प्रदेश के आरोपियों का डाटा उपलब्ध किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि छह जून ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराधियों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने जिले में पिछले पांच सालों से लूट, डकैती, और स्नेचिंग वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके जमानतदारों का सत्यापन किया जा रहा है। इसमें नामजद आरोपी क्या काम कर रहे हैं और क्या उनकी कार्यप्रणाली है। इसके अलावा वह कहां रहकर क्या कार्य कर रहे हैं। इसका पूरा डाटा और फोटो रक्षित की जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों के जमानतदारों की भी पूरी जानकारी रखी जाएगी। यह अभियान छह जून से शुरू होकर आठ जून तक चलेगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष कार्य करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed