फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आकाशीय बिजली की तड़क से गिरा बिजली का तार, किशोर की मौत

आकाशीय बिजली की तड़क से गिरा बिजली का तार, किशोर की मौत

Fri, 19 Apr 2019 04:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली की तड़क से गिरा बिजली का तार, किशोर की मौत
गाज से बिजली का तार टूटा, किशोर की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम वटवाहा में गाज गिरने से बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर एक किशोर के ऊपर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक घर से कुछ दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर के पास बैठा था। बुधवार की शाम को ग्राम वटवाहा निवासी अभिषेक (15) पुत्र शिब्बू घर से कुछ दूर रखे ट्रांसफार्मर के पास बैठा खेल रहा था। अचानक मौसम बिगड़ा और बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ गाज गिरने ये ट्रांसफार्मर के पास से निकला हाइटेंशन बिजली का तार अचानक टूट कर नीचे बैठे अभिषेक के ऊपर जा गिरा, जिससे वह झुलस गया। शोरशराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चे को बार के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed