फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तीन दिन पूर्व लापता व्यापारी का पुत्र सकुशल बरामद

तीन दिन पूर्व लापता व्यापारी का पुत्र सकुशल बरामद

Mon, 14 Jan 2019 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व लापता व्यापारी का पुत्र सकुशल बरामद
तीन दिन पूर्व लापता व्यापारी का पुत्र सकुशल बरामद
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल से बरामद हुआ बालक, दो गिरफ्तार
घूमने,फिरने और ऐश करने के लिए बालक को लिया था झांसे में
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महरौनी से लापता बालक आखिरकार तीन दिन में ही मध्य प्रदेश के सिवनी से कोतवाली पुलिस और सर्विलांस द्वारा बरामद कर लिया है। बालक को बरगराकर अपने साथ ले जाने के मामले में महरौनी के ही दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक उक्त व्यापारी के पुत्र को पैसे लेकर घूमने, फिरने और ऐश करने के लिए बरगलाकर अपने साथ ले गए थे।
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस लाइन में एक प्रेस वार्ता करके बताया कि 11 जनवरी को कस्बा महरौनी निवासी गल्ला व्यापारी वीरेंद्र जैन का करीब चौदह वर्षीय पुत्र उपहार जैन सुबह साढ़े छह बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकला था, जब वह काफी समय बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों बालक की खोजबीन में जुट गए। जब कोई जानकारी नहीं लगी तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। यहां तक कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व महरौनी क्षेत्राधिकारी पीड़ित के घर तक जा पहुंचे, जहां उन्होंने किशोर के बारे में जानकारी लेकर परिजनों को आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर लापता बालक का के गायब होने का पटाक्षेप करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने महरौनी कोतवाली प्रभारी, स्वॉट व सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए किशोर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन को खंगालनी शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उक्त बालक उपहार को महरौनी के ही दो व्यक्ति शिवम जैन उर्फ सुलभ जैन पुत्र सुधीर जैन व टीकमगढ़ रोड महरौनी निवासी विनय सेन उर्फ भूषण पुत्र दिनेश सेन जो क्रिमिनल माइंड के हैं, यह उपहार को घूमने, फिरने और ऐश करने के लिए रुपयों के लिए अपने साथ बरगलाकर ले गए थे। घूमने फिरने के लिए दोनों व्यक्तियों को रुपयों की जरूरत थी और इसी के लिए उन्होंने उपहार जैन को बातों में बहलाकर घर से रुपये मंगाकर विनय सेन के माध्यम से रेलवे स्टेशन बुलवा लिया था। यह किशोर घर से एक लाख रुपये लेकर निकला था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 55 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बालक की सकुशल बरामदगी होने पर टीम को पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


मासूम अपहरण कांड को छह माह से खुलासे का इंतजार
पिछले वर्ष दो जुलाई को शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला आजादपुरा निवासी हरगोविंद कुशवाहा का पांच वर्षीय पुत्र राज घर के बाहर खेलने के दौरान दिन में अचानक गायब हो गया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था और खोजबीन शुरु की, लेकिन उक्त मासूम का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा पाई है। समय बीतने के साथ ही यह मामला अब ठंडे बस्ते में चला गया है। मासूम के परिवार अब भी अपने पुत्र के मिलने की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उसकी कोई खोज खबर नहीं मिलने और पुलिस द्वारा भी इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल देने से उनकी आस भी अब समाप्त सी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed