फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार

कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार

Wed, 05 Sep 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार

विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बांसी निवासी राजरानी उर्फ बरौठावारी पत्नी हीरालाल कुशवाहा ने परिजनों व उनके रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी कर जमीन व प्लाट की रजिस्ट्री करवाने पर कार्रवाई न होने के चलते परिजन सहित आमरण अनशन पर बैठ गई है। पीड़िता ने परिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़िता की उम्र लगभग 103 वर्ष होने के कारण सुनने व देखने में असमर्थ है। 20 अगस्त को पीड़िता का परिजन वृद्धावस्था की पेंशन के कागज तैयार करने के बहाने तहसील तालबेहट ले गया। जहां परिजन के रिश्तेदार भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर प्लाट व जमीन की रजिस्ट्री के कागज तैयार करवा लिए। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्ति आए। आने का कारण पूछने पर परिजन ने कहा कि पैशन के कागज बनवाने आए है। कुछ ही देर बाद साहब के सामने हा करने के लिए कहा। जिस पर पीड़िता साहब के सामने हां-हां कहती रही। शाम को गांव के ही लोगों ने बताया कि पेंशन के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करवा ली है। जिस पर पीड़िता के पुत्र ने जानकारी की। जिसमें बताया की जमीन व प्लाट की रजिस्ट्री हो चुकी है। पीड़िता ने जांच कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed