{"_id":"5b48ffd24f1c1b49748b4761","slug":"41531510738-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: बाइक चोरी के संदिग्ध आरोपी पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: बाइक चोरी के संदिग्ध आरोपी पुलिस हिरासत में
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध बाइक चोर को दबोचा
- चोरी की कुछ बाइक सहित पकड़े संदिग्धों को छुड़ाने जा पहुंचे एक संगठन के पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली परिसर में शुक्रवार की बाइक चोरी में पकड़े एक संदिग्ध के परिजनों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जमा होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अतिरिक्त पुलिसबल बुलाकर परिसर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया। इसी दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों को जब यह जानकारी हुई कि उक्त युवक को बाइक चोरी के मामले में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। तो वह मामले से पल्ला झाड़ते हुए इधर-उधर हो गए।
शहर क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरियों के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सुराग हाथ लगने पर बृहस्पतिवार की रात कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने चोरी की बाइकों व कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक का बजरंग दल से ताल्लुक होने के कारण शुक्रवार की सुबह कोतवाली परिसर में बजरंग दल व पकड़े गए व्यक्तियों के परिजनों का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ता को लेकर संगठन के लोग बवाल करने लगे। पुलिस ने हालातों को बिगड़ते देख कोतवाली व पुलिस लाइन से फोर्स कोतवाली बुला लिया। यह देख कोतवाली में हंगामा कर रहे लोग तितर-बितर हो गए। इस दौरान बाइक चोरी का मामला पता चलने पर संगठन के लोग मामले में पैरवी से कन्नी काटते नजर आए। जानकारी के अनुसार पुलिस जल्द ही बाइक चोरी के मामलों का खुलासा कर सकती है।