{"_id":"5a7228744f1c1b4f588b5f1f","slug":"41517430900-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: हत्यारोपियों के पास तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: हत्यारोपियों के पास तक पहुंची पुलिस
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
जमीन में गड़े धन के लालच में हुई थी पप्पू की हत्या
पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर किया गिरफ्तारी के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नाराहट थानांतर्गत झरावटा गांव में घर में सो रहे युवक की नुकीले हथियार से की गई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक के खेत में गड़े धन को खोदने को लेकर आरोपियों ने पप्पू की हत्या कर दी। छानबीन में जुटी पुलिस हत्यारोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
गौरतलब है कि झरावटा गांव निवासी पप्पू पाल पुत्र परसू 27 जनवरी की रात घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हत्यारोपियों ने उसकी नुकीले हथियार से सिर व चेहरे पर प्रहार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। अगले दिन जब सुबह उसकी मां उसको जगाने पहुंची। जहां उसने उसे रक्तरंजित अवस्था में बिस्तर में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पिता परसू की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा मृतक के पिता के शक के आधार पर लंबे समय से चल रहे जमीन के विवाद से संबंधित लोगों से पूछताछ की। लेकिन हत्याकांड में उक्त विपक्षियों की संलिप्तता न होने पर पुलिस के शक की सुई घूम गई और जमीन के विवाद से संबंधित विपक्षियों को क्लीन चिट दे दी। साथ ही हत्यारोपियों की तलाश के लिए अन्य पहलुओं पर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक पप्पू पाल झाड़ फूंक व ओझागिरी करता था। 27 जनवरी की रात कपड़े पहनकर परिजनों से सोने की बात कर वह दो अन्य लोगों के साथ खेत पर गया। साथियों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। जहां उसने खेत में गड़े धन को निकालने के लिए पूजा कर खुदाई की तो उसमें से कुछ सांप निकल आये। इसके बाद पप्पू ने साथियों से घर जाने की बात कही। इसी बीच उसका अपने साथियों के साथ विवाद हो गया। जिसके चलते हत्यारोपियों ने पप्पू के मुंह में कपड़ा ठूस कर नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर सकती है।