फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे स्कूल वेन संचालक

बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे स्कूल वेन संचालक

Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे स्कूल वेन संचालक
बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे स्कूल वेन संचालक
विज्ञापन

ललितपुर। विगत सोमवार को महरौनी में संचालित गोल्डन सनराईज स्कूल की बच्चों से भरी वेन पलट गई थी, जिसमें बच्चे चोटिल भी हो गए थे। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएम को ज्ञापन देकर स्कूल प्रबंधक व प्रधानाध्यापक पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने और बच्चों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को घर से स्कूल लाने व छोड़ने के लिए जो वहन लगे हुए हैं, उनमें बच्चों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूली छोटे-छोटे बच्चों को वेन के ऊपर बैठाया जाता है। यह बच्चों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। एबीवीपी ने ज्ञापन के साथ कुछ फोटो भी जिलाधिकारी के समक्ष पेश की हैं, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल वेन की छत पर बैठे हुए हैं। परिषद ने बताया कि यह फोटो दुर्घटना के पहले की है। परिषद ने डीएम से मांग की है यह घटना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुई है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही भविष्य में होने वाली किसी बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए जनपद के अन्य स्कूल वेन की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जाए। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों और बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक राहुल राजपूत, जिला सह संयोजक हरेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला समेत छोटू बुंदेला, शेखर शिवहरे, सुरेंद्र कुशवाहा, अवधेश राजपूत, शिरोमणि राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed