{"_id":"598e13c04f1c1b316a8b4769","slug":"31502483392-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकगढ़ से जारी बालू का अवैध कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीकगढ़ से जारी बालू का अवैध कारोबार
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकमगढ़ से जारी बालू का अवैध कारोबार
ललितपुर। जनपद में सीमावर्ती मध्य-प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ से आ रही अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन व जिला खनिज अधिकारी द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध बालू से भरे एक ट्रक को पकड़कर कोतवाली में जब्त कराया गया है। यह ट्रक महरौनी की ओर से शहर में प्रवेश कर रहा था, इसी दौरान इसको पकड़ा गया है। इससे पूर्व में भी टीकमगढ़ से महरौनी के रास्ते आ रही अवैध बालू के ट्रकों को सीज किया गया है।
जनपद से मध्यप्रदेश का जिला टीकमगढ़ बिलकुल सटा हुआ है। विगत तीन माह पूर्व तक जब प्रदेश में बालू खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित था, तब मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से ही अवैध बालू आती थी। अब वर्तमान में भी प्रदेेश में तीन माह के लिए बालू के खनन पर रोक लगी हुई है, तो अभी भी टीकमगढ़ से ही हर रोज भारी मात्रा में बालू का जनपद में अवैध परिवहन हो रहा है। यह अवैध बालू अधिकांश महरौनी के ही रास्ते से रात के अंधेरे में जनपद में प्रवेश करती है। शुक्रवार को जिला खनिज अधिकारी अरविंद कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त कार्रवाई करके महरौनी की ओर से शहर में प्रवेश कर रहे अवैध बालू से भरे ट्रक को पकड़ा। प्रपत्र जांचने पर बालू अवैध पाई गई और ओवर लोड भी थी। ट्रक मध्यप्रदेश का था, इसको अधिकारियों ने जब्त करके कोतवाली में जमा करा दिया है। गौरतलब है कि बीते रोज बुधवार को भी एआरटीओ प्रवर्तन व खनिज अधिकारी ने संयुक्त कार्रवाई करके अवैध बालू से भरे दो ट्रक जब्त किए थे, इनमें भी एक ट्रक मध्यप्रदेश का था, इसका क्रमांक एमपी 07 एचपी-4119 है और एक अन्य ट्रक व चार ट्रैक्टर-ट्राली भी अवैध खनन से भरी हुई जब्त की थी।
वहीं, उप जिलाधिकारी मड़ावरा के नेतृत्व में विगत रोज बृहस्पतिवार को मड़ावरा क्षेत्र में एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था, इस दौरान भी एक अवैध बालू से भरा ट्रक चक्मा देकर भाग गया था, लेकिन इस बीच अधिकारी ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया था। इसका विभाग द्वारा चालान किया गया और 20,200 रुपए जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा एक अन्य ट्रक का चालान किया गया, जो ओवर लोड था।
विज्ञापन
==========
सत्ताधारियों के संरक्षण में हो रहा अवैध कारोबार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला से बालू का अवैध कारोबार काफी लंबे समय से चल रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार बनने के बाद इस अवैध कारोबार में काफी तेजी आई है। हर रोज लगभग 20 ट्रक बालू जनपद में मोटे दामों में बेची जा रही है। तत्कालीन एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता ने इस अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए विगत 19 जून की देर रात महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग पर विशेेष अभियान चलाया था। इस दौरान ट्रक चालक व खनन माफियाओं के द्वारा उनके साथ अभद्रता भी की गई थी। यह खनन माफिया खुद को भाजपाई बता रहे थे और उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। कुछ ही दिन में उन्हें इसका अंजाम भी भुगतना पड़ा और उनका यहां से स्थानांतरण हो गया। यह सत्ता की ही हनक है कि यह अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है और अधिकारी भी कभी-कभार ही कार्रवाई करके इतिश्री कर लेते हैं। जनपद समेत प्रदेश में बालू के खनन पर एक जुलाई से तीन माह के लिए रोक लगी हुई है, इसके बावजूद भी जनपद में भारी मात्रा में बालू उपलब्ध है। यह इस अवैध खनन का जीता-जागता उदाहरण है।
=======
लगातार की जा रही कार्रवाई
टीकमगढ़ से बालू आने की सूचना मिल रही है, इस पर विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-अरविंद कुमार
जिला खनिज अधिकारी, ललितपुर।