फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, दी धमकी

क्राइम: शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, दी धमकी

Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, दी धमकी
शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, दी धमकी
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत एक मुहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और शादी के मुकरने का विरोध करने पर घर में घुसकर गालीगलौज कर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती ने न्यायालय में शिकायतीपत्र देकर बताया कि मड़ावरा थानाक्षेत्र के रनगांव निवासी विजय राणा पुत्र सुंदर पिछले पांच सालों से शादी का झांसा दे रहा था। इसके बाद पिछले साल 18 नवंबर को आरोपी ने पीड़िता को शादी का षड्यंत्र रचकर मप्र के सागर स्थित एक मंदिर में गले में माला डालकर शादी की बात कही। इस दौरान वह पीड़िता यौन शोषण करता रहा। इसके उपरांत पीड़िता को जानकारी हुई की आरोपी विजय राणा की दूसरी जगह शादी हो रही है। इसके लिए 29 मार्च को फलदान आ चुका है। इसकी जानकारी होते ही 21 मार्च की शाम करीब तीन बजे जब आरोपी विजय राणा पीड़िता के यहां आया तो युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही। इसपर विजय ने शादी करने से इंकार कर दिया। जब पीड़िता ने दूसरी जगह शादी करने का विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने पर कोतवाली में लिखित रूप से तय हुआ कि एक दूसरे की सहमति के बिना कोई शादी नहीं करेगा। उसके उपरांत तीन अप्रैल को दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी विजय राणा अपने पिता सुंदर और साथी विनय एवं छह अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर में घुस आया और पीछा छोड़ने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस के पास जाने के बाद भी सुनवाई न होते देख पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed