{"_id":"598e13c24f1c1bed718b4720","slug":"21502483394-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जा करने का आरोप
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोड़ी निवासी भोला पुत्र मनू अहिरवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर गांव के निवासी दबंगों पर जमीन पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि लेखपाल व कानूनगो ने विपक्षियों की मिली भगत से जमीन की गलत नाप करके पीड़ित का मकान व बगीचा जिसमें फलदार वृक्ष लगे हैं वह विपक्षियों की जमीन बताकर कब्जा करवा दिया है। मना करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई कर जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
मनोनयन
ललितपुर। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश जी की संस्तुति पर प्रांत संगठन मंत्री ने कन्हैया लाल शर्मा को कानपुर प्रांत का सह सत्संग प्रमुख, ललितपुर में संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, आकाश त्रिपाठी को जिला सह संयोजक बजरंग दल मनोनीत किया है।
सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के कस्बा निवासी उत्तम सिंह लोधी ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम पंचायत जखौरा में रोड की मरम्मत करवाने की मांग की। इसमें बताया कि जखौरा में तालबेहट तिराहा से छोटा बाजार तिराहा तक के रोड की हालत खराब हो गई है। इसकी मरम्मत 15 वर्ष से नहीं हुई है। नहर मुहल्ला में विनैका नटराई संपर्क मार्ग पर सिर्फ मिट्टी व गिट्टी पड़ी है। इस पर डामरीकरण नहीं हुआ है। पीड़ित ने सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है।