फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बारात में दो पक्षों में जमकर बबाल, पत्थर चले, फायरिंग हुई

बारात में दो पक्षों में जमकर बबाल, पत्थर चले, फायरिंग हुई

Wed, 08 May 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बारात में दो पक्षों में जमकर बबाल, पत्थर चले, फायरिंग हुई
बारात में दो पक्षों में पत्थर चले, फायरिंग
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी के कुम्हेड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम करौंदा में सोमवार की रात को एक बारात में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के लगभग 50 लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। डायल 100 पुलिस के पहुंचने पर जीप को रोकने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर महरौनी थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस को पथराव कर रहे लोगों पर नियंत्रण पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर महरौनी पुलिस ने 23 नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महरौनी के ग्राम करौंदा गांव में सोमवार की रात को एक समाज की बारात आई थी। इसी में दो लड़के जो आपस में दोस्त भी हैं, दोनों में रात को बारात के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई और दोनों समाज के लोगों में तकरार ही बढ़ती गई। देखते ही देखते दोनों समाज के लोगों के बीच झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्षों के लगभग 50 से अधिक लोगों में आपस में गालीगलौज के साथ ही ईंटा-गुम्मा पत्थर, लाठी-डंडे तक चलने लगे। यही नहीं, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। इसी दौरान गांव के ही किसी व्यक्ति ने डायल 100 को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उपद्रवियों को ले जाने लगे, लेकिन एक पक्ष की ओर से कुछ लोगों ने पुलिस को उपद्रवियों को ले जाने से रोक दिया। डायल 100 पुलिस पर ही वे हावी होने लगे। जिसकी जानकारी डायल 100 पुलिस ने कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज को दी। कुम्हैड़ी चौकी इंचार्ज एवं प्रभारी निरीक्षक महरौनी थाना कोतवाली संजय कुमार शुक्ला, सीओ महरौनी विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ करौंदा गांव पहुंच गए और पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से लगभग 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने इन पर लिखाया मुकदमा
चौकी इंचार्ज कुम्हैड़ी अनुज कुमार गंगवार ने महरौनी कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि छह मई को रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह ग्राम छायन तिराहा पर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम करौंदा में दो पक्ष के लोगों में झगड़ा हो रहा है। जिस पर वह और डायल 100 की सूचना पर पीआरवी2607 मौके पर पहुंचे तो एक पक्ष के मुकुंछ सिंह, सुनी, भूपत, राघवेंद्र, जितेंद्र, अंकुल, पुष्पेंद्र, राजू उर्फ राजन, संतोष सिंह, कल्यान, प्रताप, लोधी, रामसिंह, जाहर, हल्काई, त्रिलोक, शीतल जबकि दूसरे पक्ष के इंद्रपाल सिंह, गब्बर, लल्लू राजा, साहब सहिं, नरेंद्र, छोटे राजा, राजन सिंह आदि एक दूसरे पर एक राय होकर जान से मारने की नीयत से फायर कर रहे थे और अंधाधुंध ईंट पत्थर चला रहे थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों को ललकारा, लेकिन दोनों पक्ष नहीं मान रहे थे। इसके अलावा करीब 30 लोग दोनों पक्ष के अज्ञात भी थे। इनके इस कृत्य से शांति व लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। सभी ने अपने-अपने दरवाजे बंद कर लिए। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक महरौनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को ललकारा, जिससे दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां देते धमकी देते हुए भाग गए। महरौनी कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 23 नामजद समेत 230 अज्ञात के खिलाफ उक्त मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौंदा गांव में सोमवार की रात को एक बारात के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ है। डायल 100 व चौकी इंचार्ज पहुंच गए थे, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने, जिसके बाद महरौनी से पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। यहां दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर के साथ ही फायरिंग भी की गई थी। मामले में चौकी इंचार्ज ने मुकदमा लिखाया है।
- संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed