{"_id":"5ccf422abdec220743637e90","slug":"201557086762-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात से कर खरीद लिया ट्रैक्टर, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
फर्जी कागजात से कर खरीद लिया ट्रैक्टर, मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी कागजात दिखाकर ट्रैक्टर खरीदने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला झांसी के थाना बबीना अंतर्गत सुनरयसाना निवासी संजीव सोनी ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बबीना के न्यू पंप हाउस निवासी राजपाल उर्फ महेंद्र, थाना सोजना के ग्राम नैकारा निवासी भरतलाल एवं कानपुर परेड चौराहा निवासी और एल एंड टी फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर द्वारा फर्जी कागजात दिखाकर उसका ट्रैक्टर क्रय कर लिया। इसकी जानकारी होने पर पूछा तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संजीव सोनी की तहरीर के आधार पर न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।