{"_id":"5ad7b2564f1c1b5f098b54fc","slug":"201524085334-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: ट्रेन से गिरे युवक की हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: ट्रेन से गिरे युवक की हुई शिनाख्त
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरे युवक की हुई शिनाख्त
ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत रेलवे लाइन पर पत्नी के साथ भोपाल जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मंगलवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश भोपाल के बैरखेड़ी गांव निवासी गुफरान के रूप में हुई।
मंगलवार को जाखलौन रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1017/20-22 के मध्य अप रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर जाखलौन पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त भोपाल के बेर खेड़ी निवासी गुफरान पुत्र वहीद खान के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि मृतक पत्नी के साथ ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर से वापस घर आ रहा था। तभी गेट के पास बैठे होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।